शादी से पहले दुष्कर्म, बाद में भी कर रहा था परेशान, आरोपी धमकाता था- पति को छोड़, वरना वीडियो वायरल कर दूंगा
ग्वालियर में नवविवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और पीछा करने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म की ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 09:24:35 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 09:24:35 AM (IST)
नवविवाहिता को करीब दो साल से एक युवक प्रताड़ित कर रहा था। (फाइल फोटो)HighLights
- शादी से पहले दुष्कर्म कर आरोपी ने वीडियो बनाया।
- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा ब्लैकमेल।
- विवाह के बाद भी ससुराल के आसपास करता पीछा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के थाटीपुर इलाके में रहने वाली नवविवाहिता को करीब दो साल से एक युवक प्रताड़ित कर रहा था। शादी से पहले उसने मिलने के बहाने बुलाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया। वह बदनामी के डर से चुप रही। शादी हो गई, तब भी प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। वह उसके ससुराल के आसपास चक्कर लगाता रहता था।
महिला के पति को धमकाना शुरू कर दिया। वह महिला को धमकी दे रहा था कि अगर पति को नहीं छोड़ा तो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देगा। इस मामले में पीड़िता द्वारा परेशान होकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पति को भी जान से मारने की धमकी
- महिला का मायका जनकगंज क्षेत्र में है। जनकगंज स्थित बेलदार का पुरा में रहने वाला विवेक पुत्र राजू कुशवाह महिला को परेशान कर रहा था। महिला की शादी थाटीपुर निवासी युवक से हुई। विवेक थाटीपुर में महिला की ससुराल के आसपास ही घूमता रहता था। वह घर से बाहर निकलती तो पीछा करता था, टोकने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता के पति को भी जान से मारने की धमकी देने लगा।
- पति-पत्नी दोनों घर से बाहर निकलने में भी डर रहे थे। इन लोगों ने थाटीपुर थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने पहले तो छेड़छाड़ और पीछा करने की धारा में एफआइआर की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को उसके सामने बुलवाया तो रोने लगी।
पुलिस जोड़ेगी दुष्कर्म की धारा
पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले विवेक कुशवाह ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद उसका वीडियो भी अपने मोबाइल में बना लिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसने कई बार गलत काम किया, लेकिन बदनामी के डर से चुप रही। शादी के बाद पति को छोड़ने का दबाव बनाने लगा, तो एफआइआर करवाई। अब इस मामले में पुलिस दुष्कर्म की धारा भी जोड़ेगी।