• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में ट्रेनों की लेटलतीफी से स्टेशन पर बेहाल हुए यात्री, शताब्दी और राजधानी भी 8 घंटे तक लेट

बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग कार्यों के चलते शताब्दी और राजधानी समेत कई ट्रेनें 5 से 8 घंटे देरी से चल रही हैं। इस कारण ग्वालियर स्टेशन पर यात्रियों को...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 10:39:31 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 10:39:31 AM (IST)
ग्वालियर में ट्रेनों की लेटलतीफी से स्टेशन पर बेहाल हुए यात्री, शताब्दी और राजधानी भी 8 घंटे तक लेट
ग्वालियर में ट्रेनों की लेटलतीफी से स्टेशन पर बेहाल हुए यात्री (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. बीना यार्ड रीमॉडलिंग के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित।
  2. शताब्दी और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी हुईं घंटों लेट।
  3. ग्वालियर से गुजरने वाली कई ट्रेनें आठ घंटे तक लेट।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: रेलवे के निर्माण कार्यों का असर अब शताब्दी और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों की रफ्तार पर भी दिखाई देने लगा है। बीना-आगासौद यार्ड रीमाडलिंग सहित अन्य रेल परियोजनाओं के काम के बीच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि ग्वालियर से गुजरने वाली कई ट्रेनें पांच से आठ घंटे तक देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों के यात्रा कार्यक्रम बिगड़ रहे हैं और समय पर गंतव्य तक पहुंचना चुनौती बन गया है।

कनेक्टिंग ट्रेन छूटने का खतरा, स्टेशन पर घंटों इंतजार

  • ट्रेनों की लेटलतीफी का असर उन यात्रियों पर ज्यादा पड़ रहा है, जिन्होंने आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन में आरक्षण करा रखा है। पहली ट्रेन के विलंब से पहुंचने पर कनेक्टिंग ट्रेन छूटने का खतरा बना रहता है। वहीं, जरूरी काम से यात्रा करने वाले लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है।

  • लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान खानपान पर अतिरिक्त खर्च भी बढ़ रहा है।
  • बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों की परेशानी अधिक है। प्रीमियम ट्रेनों से कम समय में सफर पूरा करने की उम्मीद रखने वाले यात्रियों को भी देरी के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। निर्माण कार्यों के बीच ट्रेनों का समयबद्ध संचालन बनाए रखना रेलवे के लिए चुनौती बना हुआ है।
  • यात्रियों की परेशानी

    ‘परिवार के साथ मुझे भोपाल पहुंचना है लेकिन सुबह से अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं। लगातार लेट पर लेट ही होती जा रही है। बैठ कर इंतजार करना मजबूरी बन गया है। राघवेंद्र ,निवासी थाटीपुर

    दिल्ली जाने के लिए टिकिट करवाया था, जितना यात्रा का समय नहीं है उतनी देर से ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बड़ी परेशानी होती है। अरविंद सिंह, निवासी सिटीसेंटर

    ग्वालियर से भोपाल ट्रेन नंबर

    • 12622: पांच घंटे देरी
    • 18238: सात घंटे 25 मिनट देरी
    • 12716: छह घंटे 42 मिनट देरी
    • 12270: चार घंटे देरी

    ग्वालियर से दिल्ली ट्रेन नंबर

    • 12137 : पांच घंटे पैंतीस मिनट देरी
    • 22221: लगभग डेढ़ घंटे देरी
    • 12269: साढे चार घंटे देरी
    • 18477: पांच घंटे देरी
    • 12617: सात घंटे 34 मिनट देरी
    • 12409: सात घंटे देरी
    • 12001: लगभग एक घंटे देरी

    यह भी पढ़ें- शीतला माता मंदिर की ड्यूटी पर उठे सवाल, ट्रक ड्राइवर के खुलासे ने चौंकाया; समझें श्रद्धालुओं को कुचलने की पूरी इनसाइड स्टोरी