• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में बैंक की दीवार में चोरों ने लगाई सेंध, स्ट्रांग रूम तक पहुंचने की कोशिश, रातभर तोड़फोड़ करते रहे बदमाश

बैंक में सेंध लगाई: दीवार तोड़कर स्ट्रांग रूम के दरवाजे तक पहुंचे चोर

By amit mishraEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 09:57:33 AM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 09:57:33 AM (IST)
ग्वालियर में बैंक की दीवार में चोरों	ने लगाई सेंध, स्ट्रांग रूम तक पहुंचने की कोशिश, रातभर तोड़फोड़ करते रहे बदमाश
रातभर बैंक में तोड़फोड़ करते रहे चोर (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. ग्वालियर में बैंक में चोरी का प्रयास
  2. चोरों ने बैंक की दीवार में लगाई सेंध
  3. पुलिस सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पनिहार इलाके में चोरों ने बैंक में ही सेंध लगा दी। बैंक के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर चोर स्ट्रांग रूम के दरवाजे तक घुस गए। गनीमत रही कि चोर कुछ ले जा नहीं सके। फिर भी बैंक के अंदर तक चोर घुसने से बैंक की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों तक पहुंचने की कोशिश पुलिस कर रही है। पनिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरई गांव में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है।

बैंक में यहां के किसानों के सबसे ज्यादा खाते हैं। बैंक मैनेजर आभा कुलश्रेष्ठ अपने कर्मचारियों के साथ रात रक्षाबंधन से पहले काम निपटाने के बाद घर चली गई। रक्षाबंधन पर अवकाश था। इसके बाद शनिवार को भी बैंक बंद रहा।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर को पेयजल संकट से मिलेगी राहत, अपर ककेटो से पार्वती नदी में छोड़ा पानी; लबालब भरने की उम्मीद में तिघरा बांध

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

रविवार को गांव के कुछ लोगों ने बताया कि बैंक के पिछले हिस्से की दीवार फूटी हुई है। शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारी तुरंत यहां पहुंचे। इसके बाद अंदर पहुंचे तो स्ट्रांग रूम के दरवाजे तक चोर पहुंच गया था। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। कैमरे भी देखे हैं, जिसमें चोर नजर आ रहे हैं।

बैंक के अंदर सायरन, बजा नहीं

बैंक के अंदर सायरन भी लगा है, लेकिन चोर स्ट्रांग रूम के दरवाजे तक पहुंच गए। फिर भी सायरन नहीं बजा। इसके चलते सुरक्षा को लेकर भी सवालिया निशान है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में एसएएफ जवान के साथ लाखों की साइबर ठगी, बैंककर्मी बनकर दिया गया वारदात को अंजाम