• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में घर-घर बुखार ने दी दस्तक, वायरल संक्रमण से पीड़ित 80 फीसदी मरीज, डेंगू और स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता

शहर में इन दिनों बुखार ने घर-घर दस्तक दे दी है, लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल बुखार नहीं बल्कि उसकी पहचान है।

By Anoop BhargavEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 01:40:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 01:43:55 PM (IST)
ग्वालियर में घर-घर बुखार ने दी दस्तक, वायरल संक्रमण से पीड़ित 80 फीसदी मरीज, डेंगू और स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता
अस्पताल में वायरल संक्रमण मरीजों की लगी भीड़, नईदुनिया

HighLights

  1. शहर के अस्पतालों में लगी मरीजों की भीड़
  2. वायरल संक्रमण से पीड़ित 80 फीसदी मरीज
  3. दवाई लेने के बाद नहीं उतर रहा बुखार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में इन दिनों बुखार ने घर-घर दस्तक दे दी है, लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल बुखार नहीं बल्कि उसकी पहचान है। तेज बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, बदन और जोड़ों में दर्द, सिरदर्द और कमजोरी यही लक्षण वायरल संक्रमण से लेकर डेंगू और स्वाइन फ्लू तक में दिखाई दे रहे हैं।

ऐसे में मरीजों के लिए शुरुआत में यह समझना मुश्किल हो रहा है कि आखिर उन्हें कौन सी बीमारी ने जकड़ा है। स्थिति यह है कि जया आरोग्य अस्पताल (जेएएच), जिला अस्पताल मुरार, सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।


डेंगू के 90 केस

चिकित्सकों के अनुसार, करीब 80 प्रतिशत मरीज वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं, लेकिन इसके साथ डेंगू, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। अब तक जिले में डेंगू के 90 मामले, चिकनगुनिया के छह और स्वाइन फ्लू के छह मामले सामने आ चुके हैं। स्वाइन फ्लू के संक्रमितों में तीन मरीज ग्वालियर के हैं।

यानी एक तरफ वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, तो दूसरी ओर मच्छरजनित और सांस के जरिए फैलने वाली बीमारियां भी सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में अवैध बसाहट के लिए सरकारी जमीन की प्लाटिंग! नाले पर कब्जा कर प्लाटों की बुकिंग, इंफ्रा खड़ा करने का प्रयास

दवाई लेने के बाद नहीं उतर रहा बुखार

इस बार वायरल संक्रमण का स्वरूप भी मरीजों को ज्यादा परेशान कर रहा है। कई मरीजों का कहना है कि पैरासीटामोल लेने के बाद भी बुखार जल्दी नियंत्रित नहीं हो रहा। बुखार के साथ कमजोरी और बदन दर्द कई दिनों तक बना हुआ है।

कुछ मरीजों को हालत बिगड़ने पर अस्पताल के वार्ड और आइसीयू तक में भर्ती करना पड़ रहा है। कई मरीजों के एक्स-रे में निमोनिया के लक्षण मिल रहे हैं और सांस लेने में परेशानी भी सामने आ रही है।

कुछ मरीजों की जांच में विडाल और टाइफाइड टेस्ट भी पॉजिटिव मिले हैं। इससे साफ है कि इस समय बुखार के पीछे केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि कई संक्रमण सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर: कोर्ट केसों के फेर में उलझा अटल कुंज टावर प्रोजेक्ट, टेंडर अनियमितताओं को लेकर कोर्ट में विचाराधीन मामला