35.6 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा ग्वालियर, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से कल से बारिश के आसार
ग्वालियर मौसम अपडेट: मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्नदाब का क्षेत्र बना है। इसके ओड़िशा, छत्तीसगढ़ होते हुए ग्वाल...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 07:49:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 07:51:43 PM (IST)
तेज धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जाती छात्राएं। नईदुनियाHighLights
- तीखी धूप और सामान्य से अधिक तापमान
- बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब का क्षेत्र
- 12 से 15 सितंबर के बीच बारिश का अनुमान
नईदुनिया प्रतिनिधि ग्वालियर। अंचल में वर्षा का दौर थमने के बाद सूरज खूब चमक रहा हैं और अंचल में तीखी धूप निकल रही है। जिससे अंचल के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को जिला प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा, क्योंकि अंचल का तापमान 35.6 डिसे पर पहुंच गया। हालांकि रात का तापमान 26.8 डिसे पर ही रहा। तापमान के मामले में खजुराहो दूसरे नंबर पर रहा, यहां का तापमान 35.4 डिसे रहा।
मौसम विज्ञान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बना है। इसके असर से 12 सितंबर से लेकर 15 सितंबर के बीच में अंचल में मध्यम से तेज वर्षा होने का अनुमान है। वर्षा होने पर अंचल के तापमान में भी कमी आएगी।
यूपी के फतेहगढ़ से होकर गुजर रही है अभी ट्रफ लाइन
मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्नदाब का क्षेत्र बना है। इसके ओड़िशा, छत्तीसगढ़ होते हुए ग्वालियर अंचल की ओर आगे बढ़ेगा। साथ ही ट्रफ लाइन अभी उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ से होकर गुजर रही है। इसके भी 12 सितंबर तक अंचल की ओर आएगी। ऐसे में अंचल में वर्षा के लिए अनुकूल सिस्टम बनेगा। इससे अंचल में 12 सितंबर से आगामी तीन दिन तक वर्षा की संभावना बनेगी।
सामान्य से 2.4 डिसे ऊपर पहुंचा तापमान
ग्वालियर अंचल का तापमान गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 35.6 डिसे रहा। यह तापमान सामान्य से 2.4 डिसे अधिक रहा। वहीं रात का तापमान बेशक 26.8 डिसे पर था। लेकिन यह भी सामान्य से 1.4 डिसे अधिक रहा। तापमान बढ़ने की वजह यह भी रही कि अंचल में मौसम पूरी तरह से साफ है और बादल नहीं हैं। ऐसे में तेज धूप निकल रही है और तापमान बढ़ रहा है।