ग्वालियर के तीन युवा कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, एआई इंपैक्ट समिट के विरोध प्रदर्शन में थे शामिल
दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में एआई इंपेक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा कपड़े उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 12:54:20 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 04:17:34 AM (IST)
ग्वालियर के युवा कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- भारत मंडपम में 'अर्धनग्न' प्रदर्शन का ग्वालियर कनेक्शन
- युवा कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव समेत तीन हिरासत में
- दिल्ली पुलिस की ग्वालियर में आधी रात को दबिश
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में एआइ इंपेक्ट समिट के दौरान अर्धनग्न होकर किए गए विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस की टीम ने ग्वालियर के युवा कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव, राज गुर्जर व अजय कुमार को हिरासत में लिया है। पुलिस को उसके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का संदेह था।
सीसीटीवी फुटेज में मिले सुराग के बाद दिल्ली पुलिस ग्वालियर पहुंची और यहां सिटी सेंटर क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसके बाद रात में झांसी रोड क्षेत्र से राजा गुर्जर व अजय गुर्जर को पकड़ा। इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
शनिवार देर रात पहुंची थी पुलिस
दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार देर रात ग्वालियर पहुंची थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर में रहने वाले जितेंद्र यादव के घर पुलिस पहुंची।
रात करीब 1.30 बजे उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जितेंद्र के पिता केशव का कहना है कि उसे पीटते हुए ले जाया गया। यह भी नहीं बताया कि उसे क्यों ले जाया जा रहा है? इसके बाद कांग्रेस के नेताओं से संपर्क किया। सुबह कांग्रेस नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय भी पहुंचे। यहां से भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।
मामले पर स्वजन ने क्या कहा?
स्वजन का कहना है कि अगर वह आंदोलन में शामिल हुआ था और उस पर कोई एफआईआर थी तो यह जानकारी दी जानी चाहिए थी। रात में घर में पुलिस घुसी, उस समय महिलाएं भी थीं। अभी वह कहां है, यह पता नहीं लग रहा।