ग्वालियर: सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, शिकायत करने पर आरोपी के भाई ने पीटा; दोनों पर केस दर्ज
सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर हजीरा की रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला से युवक ने दोस्ती की। खुद को प्रभावशाली लोगों ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 17 Apr 2026 07:41:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Apr 2026 07:41:52 PM (IST)
महिला को घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म।HighLights
- सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर दोस्ती
- महिला को घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म
- फरियादी के भाई ने पहले धमकाया फिर पीटा
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर हजीरा की रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला से युवक ने दोस्ती की। खुद को प्रभावशाली लोगों का नजदीकी बताकर उसे फंसाया। फिर महिला के घर पहुंचा और दुष्कर्म किया। पीड़िता जब उसके घर शिकायत करने पहुंची तो आरोपित के भाई ने पहले पीड़िता को धमकाया, फिर मारपीट की। इस मामले में हजीरा थाना पुलिस ने दोनों भाइयों पर एफआइआर दर्ज कर ली है।
दोस्ती कर प्रभावशाली होने का दिया झांसा
गुजरात के अहमदाबाद स्थित रणछोड़राय नगर की रहने वाली महिला पिछले कुछ समय से अपने पति के साथ ग्वालियर में रह रही है। वह एमए कर चुकी है। उसका मायका हजीरा में है, जबकि पति अहमदाबाद में नौकरी करता है। उसके घर के पास ही करण धाकड़ रहता है। उसने महिला से कहा कि वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा सकता है। उसने कुछ लोगों के साथ फोटो दिखाए। महिला उसके झांसे में आ गई। दोनों के बीच बात होने लगी।
घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म
महिला जब घर पर अकेली थी तभी करण धाकड़ घर आ गया। नौकरी की बात करने के बहाने से आया और दुष्कर्म किया। महिला उसके घर पहुंची तो भाई सनी धाकड़ ने धमकाया और मारपीट कर दी। पीड़िता हजीरा थाने पहुंची। पुलिस ने करण के खिलाफ दुष्कर्म और उसके भाई सनी के खिलाफ धमकाने व मारपीट की एफआइआर दर्ज की है।