• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

असम के रास्ते भारत आए थे बांग्लादेशी, पहचान छिपाकर ग्वालियर में रहने लगे, अब BSF करेगी डिपोर्ट

ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पुलिस लाइन स्थित डिटेंशन सेंटर में भिजवा दिया है। पूछताछ में सामने...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 05:28:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 05:28:33 PM (IST)
असम के रास्ते भारत आए थे बांग्लादेशी, पहचान छिपाकर ग्वालियर में रहने लगे, अब BSF करेगी डिपोर्ट
असम के रास्ते भारत आए थे बांग्लादेशी, पहचान छिपाकर ग्वालियर में रहने लगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर इलाके में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पुलिस लाइन स्थित डिटेंशन सेंटर में भिजवा दिया है। पूछताछ में सामने आया कि यह असम के रास्ते भारत में घुसे थे। यहां फर्जी दस्तावेज बनवाए और पहचान छिपाकर ग्वालियर में रहने लगे। अब इनके संबंध में रेडियो मैसेज कराया गया है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि भारत में किसी भी राज्य में इनके खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण तो दर्ज नहीं है।

असम के रास्ते भारत में घुसपैठ और फर्जी दस्तावेजों के सहारे पहचान छिपाने का खुलासा

सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि बगैर नागरिकता के यह लोग रह रहे थे। यह लोग बहोड़ापुर, पिंटो पार्क इलाके में रह रहे थे। पिछली बार जो बांग्लादेशी पकड़े गए थे। उन्हीं से इनपुट मिला था। इसके बाद इनकी तलाश चल रही थी। पड़ाव में जो युवती मिली थी, उसकी सहेली भी बांग्लादेशी थी। उसे सिटी सेंटर स्थित हाउसिंग सोसायटी से पकड़ा।


अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के बाद बीएसएफ की मदद से डिपोर्ट करने की तैयारी

अब इन सभी को डिटेंशन सेंटर में रखवाया गया है। अगर इनके खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण नहीं निकला तो बीएसएफ को सूचना दी जाएगी। इसके बाद इन्हें डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- 27 साल की नौकरी, फिर भी नहीं मिला 'कर्मचारी' का दर्जा... अब MP High Court ने दिया नियमित करने का आदेश