• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

IND vs PAK, Asia Cup Final: भारत ने जीता एशिया कप, ग्वालियर के महाराज बाड़े पर लगे इंडिया...इंडिया के जयकारे

दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीत दर्ज की। मैच जैसे ही खत्म हुआ तो ग्वालियरवासी अपने-अपने घरों से निकलकर जीत का जश...और पढ़ें

By Balram SoniEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 29 Sep 2025 01:37:55 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Sep 2025 01:41:38 AM (IST)
IND vs PAK, Asia Cup Final:  भारत ने जीता एशिया कप, ग्वालियर के महाराज बाड़े पर लगे इंडिया...इंडिया के जयकारे
भारत ने जीता एशिया कप, ग्वालियर के महाराज बाड़े पर लगे इंडिया

HighLights

  1. दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीत दर्ज की
  2. ग्वालियरवासी अपने-अपने घरों से निकलकर जीत का जश्न मनाने महाराज बाड़ा पहुंचे

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीत दर्ज की। मैच जैसे ही खत्म हुआ तो ग्वालियरवासी अपने-अपने घरों से निकलकर जीत का जश्न मनाने महाराज बाड़ा पहुंचे। यहां पुलिस वालों ने उन्हें खदेड़ा लेकिन लोगों में उत्साह इतना था

उन्होंने सराफा बाजार में जाकर भारत की जीत का जश्न मनाया। जश्न मनाने वालों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल रहे। रात के साढ़े 12 बजे महाराज बाड़ा स्थित सराफा बाजार ऐसा लगने लगा जैसे की दिन में बाजार लग रहा हो। यहां आकर लोगों ने आतिशबाजी की और भारत माता की जय, इंडिया...इंडिया के नारे लगाए।


पुलिस ने जश्न में डाला खलल

महाराज बाड़ा पर कोतवाली थाना प्रभारी मोहनी वर्मा व अन्य पुलिसकर्मियों ने रात के समय बाड़े पर भारत की जीत का जश्न मनाने वालों को खदेड़ दिया। जैसे ही भारत पाकिस्तान का मैच खत्म हुआ बाड़े के चारों तरफ पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस कारण महाराज बाड़ा पर लोग जश्न नहीं मना पाए। इन लोगों ने सराफा बाजार में जाकर अपना उत्साह दिखाया और जोर-शोर से नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया।

इसे भी पढ़ें- भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक बार फिर विवादित बयान, कहा '....मिलें तो ठोको उन्हें'