• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मोहब्बत ने पार की 'सरहदे': पाकिस्तान की विजया से ग्वालियर के विपिन ने रचाई शादी, अब सरकारी मुहर का इंतजार

Gwalior Pakistan Marriage News: विपिन और विजया का विवाह मार्च 2026 में ग्वालियर के डबरा में ठाकुर बाबा रोड स्थित मैरिज गार्डन में दोनों परिवारों की सह...और पढ़ें

By Varun SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 02:26:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 02:44:36 PM (IST)
मोहब्बत ने पार की 'सरहदे': पाकिस्तान की विजया से ग्वालियर के विपिन ने रचाई शादी, अब सरकारी मुहर का इंतजार

HighLights

  1. मार्च में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था विवाह
  2. ग्वालियर प्रशासन ने पाक दूतावास से मांगी रिपोर्ट
  3. सिंध से भारत आकर डबरा में बसा था विपिन का परिवार

वरुण शर्मा, नईदुनिया ग्वालियर। भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में भले ही तल्खियां हों, लेकिन ग्वालियर में एक ऐसा रिश्ता जुड़ा है, जिसने सरहद की दूरी को पीछे छोड़ दिया। डबरा निवासी विपिन छाबड़ा ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शिकारपुर जिले की विजया कुमारी से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है। अब इस रिश्ते को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए मैरिज एक्ट के तहत पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चूंकि विजया अभी पाकिस्तान की नागरिक हैं, इसलिए ग्वालियर प्रशासन ने उनके संबंध में सत्यापन के लिए पाकिस्तान दूतावास को पत्र भेजा है। दूतावास की रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सिंध प्रांत में रहते थे विपिन के पूर्वज

विपिन और विजया का विवाह मार्च 2026 में ग्वालियर के डबरा में ठाकुर बाबा रोड स्थित मैरिज गार्डन में दोनों परिवारों की सहमति से हुआ था। दोनों परिवारों के बीच पहले से परिचय रहा है। विपिन के परदादा और पूर्वज मूल रूप से पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहते थे। बाद में उनका परिवार भारत आकर डबरा में बस गया। विपिन का जन्म भी डबरा में ही हुआ है।


परिवार की बातचीत से बनी रिश्ते की बात

विपिन के निजी क्षेत्र में नौकरी लगने के बाद परिवार में उनके विवाह को लेकर चर्चा शुरू हुई। इसी दौरान पाकिस्तान में परिचित रहे परिवार के कुछ लोगों का ग्वालियर आना हुआ। बातचीत के दौरान विपिन और विजया के रिश्ते की बात सामने आई। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते पर सहमति जताई और जल्द ही विवाह की तारीख तय कर दी गई। इसके बाद ग्वालियर में हिंदू रीति-रिवाजों से दोनों का विवाह संपन्न हुआ।

दूतावास से मांगी विजया की नागरिकता की पुष्टि

विवाह के पंजीयन के लिए विपिन और विजया की ओर से अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में आवेदन दिया गया है। प्रशासन ने पाकिस्तान दूतावास को पत्र भेजकर विजया की नागरिकता और अन्य विवरणों के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। दोनों पक्षों से शपथ पत्र भी लिए गए हैं। इनमें विवाह से संबंधित आवश्यक जानकारी के साथ दो-दो साक्षियों का विवरण शामिल है। दूतावास से रिपोर्ट मिलने के बाद विवाह पंजीयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

रजिस्टर्ड मैरिज के लिए आवेदन आया है, जिसमें ग्वालियर जिले का युवक है और युवती पाकिस्तान की रहने वाली है। दूतावास से युवती के संबंध में जानकारी मंगवाई गई है। - चंद्रभूषण प्रसाद, अपर जिला मजिस्ट्रेट,ग्वालियर