
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कमर्शियल एलपीजी (LPG Cylinder Price Cut) की दरों को शनिवार रात को कम कर दिया है। 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर पर 192 रुपये ग्वालियर शहर में कम हुए हैं। अब यह सिलिंडर 2963 रुपये में मिलेगा। कमर्शियल सिलिंडर (LPG New Rate) की कीमत कम होने से कुछ हद तक होटल, रेस्टोरेंट, खाने पीने की चीजें बनाने वाले कारोबारियों व फैक्ट्री संचालकों को राहत मिलेगी। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं हआ है।
ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की दरों में चार बार बढ़ोतरी की गई। तीन बार में करीब 1300 रुपये कमर्शियल सिलिंडर पर बढ़ गए। इससे खान-पान से लेकर अन्य कारोबारों पर असर पड़ा और खाने पीने की चीजें महंगी हो गई।
7 मार्च 2026 : युद्ध के शुरुआती प्रभाव के कारण तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 114.50 से 115 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की।
1 अप्रैल 2206 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के चलते कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपये प्रति सिलेंडर का और इजाफा किया गया।
1 मई 2026: स्ट्रेट आफ होर्मुज में आपूर्ति बाधित होने और वैश्विक संकट के कारण एक मई को इतिहास की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां 19 किग्रा वाले सिलेंडर के दाम में 993 प्रति सिलेंडर की भारी वृद्धि की गई।
1 जून 2026: कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में 42 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की।
.cylinder-price-table {
width: 100%;
max-width: 650px;
border-collapse: collapse;
font-family: Arial, sans-serif;
margin: 20px 0;
box-shadow: 0 2px 5px rgba(0,0,0,0.1);
}
.cylinder-price-table th, .cylinder-price-table td {
border: 1px solid #dddddd;
padding: 12px 15px;
text-align: left;
}
.cylinder-price-table th {
background-color: #f2f2f2;
font-weight: bold;
color: #333;
}
.cylinder-price-table tr:nth-child(even) {
background-color: #fafafa;
}
.cylinder-price-table tr:hover {
background-color: #f1f1f1;
}
.category-header {
background-color: #e6f0fa !important;
font-weight: bold;
color: #1a5276;
}
| श्रेणी (Category) | सिलेंडर का प्रकार | नई दर (कीमत) |
|---|---|---|
| घरेलू एलपीजी (Domestic) | 14.2 किलोग्राम | ₹1,025 |
| 10 किलोग्राम | ₹740 | |
| 5 किलोग्राम | ₹381 | |
| कमर्शियल (Commercial) | 47.5 किलोग्राम | ₹7,403 |
| 19 किलोग्राम | ₹2,963 | |
| 5 किलोग्राम | ₹823 | |
| 5 किलोग्राम (रिफिल) | ₹805 |