• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

लंपी वायरस का कहर जारी, ग्वालियर के रतवाई में एक और गाय की मौत

पशु चिकित्सा विभाग ने बंधोली गांव की गोशाला को भी संदिग्ध लंपी वायरस से संक्रमित गायों को रखने के लिए आइसोलेट किया है। यदि रतवाई में गायों की संख्या ब...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 07:55:08 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 07:55:28 PM (IST)
लंपी वायरस का कहर जारी, ग्वालियर के रतवाई में एक और गाय की मौत
श्रीवृंदावन गौशाला में लंपी वायरस से पीड़ित गायों के देखरेख करते सोनू बाबा। नईदुनिया

HighLights

  1. रतवाई के बाद बंधोली गोशाला आइसोलेट
  2. संक्रमित गोवंश के इलाज को डॉक्टर तैनात
  3. 11 हजार से अधिक पशुओं का टीकाकरण

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रतवाई की गोवर्धन गोशाला में बुधवार को लंपी वायरस से एक और गाय की मौत हो गई। इसके साथ पांच और संक्रमित गाय गोशाला में पहुंचाई गईं। इन गायों का यहां पर मौजूद डाक्टर उपचार कर रहे हैं। वहीं पशु चिकित्सा विभाग ने बंधोली गांव की गोशाला को भी संदिग्ध लंपी वायरस से संक्रमित गायों को रखने के लिए आइसोलेट किया है। यदि रतवाई में गायों की संख्या बढ़ती है तो फिर इस गोशाला में भी गायों को रखा जाएगा। इस गोशाला के लिए भी विभाग ने डाक्टरों की ड्यूटी लगा दी है।

यहां बता दें कि विभाग ने अभी तक रतवाई की गोवर्धन गोशाला को संदिग्ध लंपी वायरस से पीड़ित गायों के लिए आइसोलेट किया है। हालांकि यहां पर स्वस्थ गाय भी हैं, लेकिन उन्हें अलग रखा गया है। अभी तक यहां पर 21 गायों की संदिग्ध लंपी वायरस से मौत हो चुकी है और 13 गायों का उपचार चल रहा है।


बंधोली गोशाला को इसलिए किया तैयार

बंधोली गोशाला भी शहर की पास की गोशालाओं में शामिल हैं। हालांकि रतवाई की तुलना में थोड़ी दूर है। इस गोशाला में पिछले साल लंपी से संक्रमित गायों को रखा गया था। यह गोशाला सिटी सेंटर, सिरोली आदि क्षेत्रों के पास भी है। इसलिए विभाग ने तय किया है कि इस क्षेत्र में यदि कोई गाय लंपी पीडि़त मिलती है तो उसे बंधोली गोशाला में रखा जाएगा। साथ ही रतवाई गोशाला पर लोड भी नहीं बढ़ेगा।

तीन डाक्टर तैनात, लेकिन फिलहाल रतवाई में ली जा रही है सेवा

बंधोली गोशाला में विभाग ने तीन डाक्टरों की ड्यूटी लगाई है। इनमें एक हस्तिनापुर के डा. देव किशन शाक्य, नीलम सुमन व एक एवीएफओ है। हालांकि अभी बंधोली गोशाला में संक्रमित गाय नहीं है। इसलिए इस टीम को रतवाई में ही उपयोग किया जा रहा है। पहले केवल सुबह के समय ही गायों का उपचार करने के डाक्टर जा रहे थे, लेकिन अब सुबह व शाम दोनों समय डाक्टर यहां पर गायों का उपचार कर रहे हैं।

11887 पशुओं का हुआ वैक्सीनेशन

जिलेभर में गुरुवार तक 11887 गोवंश को लंपी वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। हालांकि बुधवार को यह आंकड़ा केवल 4700 पर था। लेकिन विभाग ने अब वैक्सीनेशन की गति बढ़ा दी है। वैक्सीन की एक बायल से 100 गोवंश के लिए वैक्सीन बनती है। इसलिए स्टाफ पहले एक जगह व उसके आसपास सौ के करीब पशुओं को देख लेता है। इसके बाद सभी का वैक्सीनेशन कर रहा है।

बंधोली गोशाला को भी तैयार किया गया है, लेकिन अभी संक्रमित गायों को रतवाई ही ले जाया जा रहा है। इसलिए बंधोली के स्टाफ को रतवाई में ही लगाया गया है। इसके अलावा रतवाई के लिए दवाई व सफाई के लिए फिनायल आदि रखवाई है। अभी तक 11887 गोवंश का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता, उप संचालक पशु पालन व चिकित्सा