• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई... खाद्य सुरक्षा टीम ने जब्त किया 302 किलो 'एनालाग पनीर'

ग्वालियर समाचार: भोपाल में एनालाग पनीर को लेकर कार्रवाई हुई थी जिसमें कुछ सैंपल फेल हो गए थे इसके प्रदेशभर में कार्रवाई की जा रही है जिस क्रम में ग्वा...और पढ़ें

By Varun SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 01:10:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 01:11:25 PM (IST)
ग्वालियर में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई... खाद्य सुरक्षा टीम ने जब्त किया 302 किलो 'एनालाग पनीर'
डेयरी पर पनीर के सैंपल लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी l नईदुनिया

HighLights

  1. शहर की नामी डेयरियों पर अचानक छापेमारी
  2. त्यौहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा
  3. मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित किया है एनालाग पनीर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश में एनालाग पनीर पर प्रतिबंध के बाद ग्वालियर में इस पनीर के बड़े कारोबार के संकेत मिले हैं, यही कारण है कि गुरुवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने पहली बार 302 किलो पनीर को सिर्फ सैंपल लेकर नहीं छोड़ा इसे जब्त भी कर लिया गया। खाद्य सुरक्षा टीम के अनुसार यह एनालाग पनीर हो सकता है, यह संभावना जताई गई है। अब सैंपलों की जांच रिपोर्ट में पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।

भोपाल में एनालाग पनीर को लेकर कार्रवाई हुई थी जिसमें कुछ सैंपल फेल हो गए थे इसके प्रदेशभर में कार्रवाई की जा रही है जिस क्रम में ग्वालियर में भी अब एनालाग पनीर के नेटवर्क की परतें खुल सकती हैं। यदि आप पनीर या उससे बनी सब्जी व अन्य व्यंजन खा रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए, ऐसा न हो कि जो आप खाने जा रहे हैं, वह एनालाग पनीर हो। दरअसल, रक्षाबंधन सहित अन्य त्योहारों के पास आते ही दूध, मावा, पनीर की खपत अन्य दिनों की तुलना में अधिक बढ़ जाती है और इसी बीच मिलावट का खेल भी शुरू हो जाता है। ऐसे में बिना किसी अत्याधुनिक जांच के इन मिलावटी पनीर, मावा व दूध का पता लगा पाना आसान नहीं है। मिलावट को लेकर ग्वालियर वैसे भी कुख्यात रहा है।


इन नामी डेयरियों-प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई: एनालाग पनीर का संदेह

जय मां दुर्गा डेयरी पिन्टोपार्क ग्वालियर का निरीक्षण करते हुए एनालाग पनीर के संदेह के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीष धाकड ने डेयरी मालिक मोहरसिंह से 100 किग्रा पनीर जब्त किया। रौनक दूध डेयरी पता पिंटो पार्क ग्वालियर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविन्द नारायण सरगैयां ने 40 किग्रा पनीर को, न्यू पंजाब डेयरी दही मंडी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी निरूपमा शर्मा 40 किग्रा पनीर को, प्रिंस डेयरी दही मंडी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने 12 किग्रा पनीर को, धर्मेंद्र डेयरी गुढ़ा गुड़ी नाका लश्कर ग्वालियर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने 40 किग्रा पनीर को और खाद्य सुरक्षा अधिकारी लखनलाल कोरी ने महावीर डेयरी दही मंडी से 70 किग्रा पनीर को नियमानुसार जब्त करते हुए पनीर के नमूने लिए गए।

क्या होता है एनालाग पनीर

  1. सिंथेटिक पनीर यानी एनालाग पनीर दूध के घटकों से इतर गैर डेयरी सामग्री से बनाया जाता है, लेकिन दिखता पारंपरिक पनीर जैसा है।
  2. इसे पाम आयल या हाइड्रो जनिकृत तेल, मिल्क पाउडर, स्टार्च और इमल्सीफायर्स जैसे दूध के ठोस पदार्थ से बनाते हैं।
  3. सिंथेटिक पनीर में पारंपरिक पनीर की तुलना में अधिक वसा और कोलेस्ट्राल होता है, जो स्वास्थ्य के लिए घातक है।
  4. पनीर प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है, लेकिन सिंथेटिक पनीर उल्टी, दस्त, डायरिया का कारण बनता है।
  5. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के नियमों के अनुसार ग्राहक होटल या रेस्टोरेंट से पूछ सकता है कि पनीर असली है या सिथेंटिक।