ग्वालियर में बिजली कनेक्शन काटने गई टीम पर पथराव, कर्मचारी से धक्का-मुक्की और मारपीट
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामाजी का पुरा में बिजली कनेक्शन काटने पहुंची बिजली कंपनी की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 09:46:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 09:46:30 PM (IST)
कनेक्शन काटने गई टीम पर पथराव( सांकेतिक फोटो)नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामाजी का पुरा में बिजली कनेक्शन काटने पहुंची बिजली कंपनी की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। घटना के दौरान इलाके में हंगामा मच गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
पथराव होते ही कर्मचारी भागे
पथराव शुरू होते ही बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी मौके से भाग निकले। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और टीम को अपनी जान बचाकर निकलना पड़ा।
कर्मचारी से धक्का-मुक्की
घटना के दौरान सूरज रजक नामक कर्मचारी के साथ आदिल खान ने धक्का-मुक्की की, जिससे उसे चोट आई। मौके पर मौजूद जेई प्रदीप सिंह भदौरिया ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ शांत नहीं हुई।
थाने में शिकायत दर्ज
घटना के बाद कर्मचारी सूरज ने बहोड़ापुर थाने में आदिल खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर से ही चल रहा था म्यूल खातों का नेटवर्क, क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 1.41 करोड़ की साइबर ठगी