सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव की तारीख तय
मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव की घोषणा सुप्रीम कोर्ट आदेशों के पालन में हुई। नामांकन अप्रैल में, मतदान 12 मई और मतगणना 16 जून 2026 से शुरू होगी। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 10:26:43 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 10:26:43 AM (IST)
मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की आधिकारिक घोषणा। (फाइल फोटो)HighLights
- सुप्रीम कोर्ट आदेश पर चुनाव घोषणा।
- 27 फरवरी को अधिसूचना जारी।
- अप्रैल में नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन में मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह निर्णय रिट याचिका एम. वरधान बनाम भारत संघ एवं अन्य तथा संबंधित प्रकरणों में 18 नवंबर 2025, 4 फरवरी 2026 और 16 फरवरी 2026 को पारित आदेशों के अनुपालन में लिया गया है।
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार गठित हाई-पावर्ड इलेक्शन कमेटी, मध्यप्रदेश द्वारा स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है। यह अधिसूचना 25 फरवरी को जबलपुर से जारी की गई।
इस घोषणा के साथ ही प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस चुनाव को लेकर अधिवक्ता समुदाय में उत्साह का माहौल है। अब सभी की नजरें नामांकन प्रक्रिया और संभावित प्रत्याशियों पर टिकी हुई हैं।
पूरा चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है...
- 27 फरवरी: चुनाव अधिसूचना जारी।
- 16 मार्च 2026: प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन।
- 24 मार्च 2026: मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि।
- 1 अप्रैल 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
- 8, 9 एवं 10 अप्रैल 2026: नामांकन पत्र दाखिल।
- 15 एवं 16 अप्रैल 2026: नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटिनी)।
- 17 अप्रैल 2026: प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन।
- 20, 21 एवं 22 अप्रैल 2026 (सायं 4 बजे तक): नाम वापसी।
- 22 अप्रैल 2026 (सायं 5 बजे): अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन।
- 12 मई 2026: मतदान।
- 16 जून 2026: मतगणना प्रारंभ।