• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में तीन दिन में ओपीडी के मरीज 10 हजार पार, मेडिसिन-त्वचा रोग विभाग में सबसे ज्यादा भीड़

जयाआरोग्य अस्पताल ग्वालियर में 12 से 14 अगस्त के बीच ओपीडी में कुल 10,074 मरीज इलाज के लिए आए।

By Anoop BhargavEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 08:56:07 AM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 09:03:25 AM (IST)
ग्वालियर में तीन दिन में ओपीडी के मरीज 10 हजार पार, मेडिसिन-त्वचा रोग विभाग में सबसे ज्यादा भीड़
जया आरोग्य अस्पताल में ओपीडी पंजीयन कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़ l

HighLights

  1. मौसम में बदलाव और संक्रमण के कारण हो रहा लगातार इजाफा
  2. बारिश में त्वचा में इंफेक्शन और एलर्जी की शिकायतें बढ़ रही हैं
  3. बदले मौमस की वजह से वायरल बुखार से भी लोग हुए पीड़‍ित

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जयाआरोग्य अस्पताल में पिछले तीन दिनों के दौरान मरीजों की आवाजाही ज्यादा रही है। 12 से 14 अगस्त के बीच अस्पताल की ओपीडी में कुल 10,074 मरीज इलाज और परामर्श के लिए पहुंचे। आंकड़ों के अनुसार मरीजों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

12 अगस्त को 3,189 मरीज आए थे, जो 13 अगस्त को बढ़कर 3,408 और 14 अगस्त को रिकॉर्ड 3,477 तक पहुंच गए। बदलते मौसम और मौसमी बीमारियों के कारण सबसे अधिक दबाव मेडिसिन और त्वचा रोग विभाग में देखने को मिला।


तीन दिनों में अकेले मेडिसिन विभाग में 2,042 मरीज पहुंचे। त्वचा में इंफेक्शन और एलर्जी की शिकायतों के चलते त्वचा रोग विभाग में 1,042 मरीजों ने परामर्श लिया। न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी से संबंधित 967 मरीज इलाज कराने पहुंचे। न्यूरो और मेडिसिन के बाद आर्थो विभाग में भी मरीजों की संख्या 899 दर्ज की गई।

पुराने मरीजों की संख्या में भी उछाल

ओपीडी में केवल नए मरीज ही नहीं, बल्कि फालो-अप के लिए आने वाले पुराने मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है। 12 अगस्त को पुराने मरीजों की संख्या 729 थी, जो 14 अगस्त को बढ़कर 901 हो गई। इसके अलावा फिजियोथेरेपी, ईएनटी (नाक-कान-गला), बाल रोग, नेत्र रोग और स्त्री रोग विभागों में भी प्रतिदिन सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बारिश में पीलापन, बुखार और कमजोरी को न करें नजरअंदाज, आपको हो सकता है पीलिया या टाइफाइड

डॉक्टर की सलाह

मौसम में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बुखार, त्वचा में दाने खुजली और सांस संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को साफ-सफाई रखने, उबला, साफ पानी पीने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। - डॉ. अजयपाल सिंह, एमडी मेडिसिन, जेएएच