ग्वालियर में बिजली गुल की समस्या होगी दूर, 24x7 कॉल सेंटर शुरू; एक कॉल पर घर पहुंचेगी टीम
गर्मी में बढ़ती बिजली की मांग और ट्रिपिंग की समस्याओं को देखते हुए विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए कॉल सेंटर की शुरुआत की है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 12 Apr 2026 07:51:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Apr 2026 07:51:30 PM (IST)
बिजली गुल की समस्या होगी दूरHighLights
- बिजली समस्या के समाधान के लिए पहल
- 24 घंटे, तीन शिफ्ट में काम करेगा कॉल सेंटर
- शिकायत पर तुरंत टीम को अलर्ट
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गर्मी में बढ़ती बिजली की मांग और ट्रिपिंग की समस्याओं को देखते हुए विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए कॉल सेंटर की शुरुआत की है। उपभोक्ता बिजली गुल होने पर यहां शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित क्षेत्र की टीम को अलर्ट भेजा जाएगा, ताकि कम से कम समय में बिजली बहाल हो सके।
फॉल्ट और बिजली गुल होने की शिकायतें
नगर संभाग केंद्रीय के उप महाप्रबंधक गगनदेव कुमार ने बताया कि अक्सर गर्मी के दिनों में लोड बढ़ने के कारण फॉल्ट और बिजली गुल होने की शिकायतें बढ़ जाती हैं। इस कॉल सेंटर का मुख्य उद्देश्य शिकायतों का क्विक रिस्पॉन्स सुनिश्चित करना है।