
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों की कोच संरचना में बदलाव किया है। इसके तहत कुछ ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के कोच बढ़ाए जाएंगे, जबकि एसी थ्री-टियर इकोनामी श्रेणी के कोचों की संख्या घटाई जाएगी।
ग्वालियर-गांधीग्राम एक्सप्रेस सहित झांसी से बांद्रा टर्मिनस और कोलकाता जाने वाली ट्रेनों के अलावा आगरा कैंट-असारवा एक्सप्रेस में भी यह बदलाव किया जा रहा है। सभी ट्रेनों में कुल 22 एलएचबी कोच ही रहेंगे, लेकिन अलग-अलग श्रेणियों के कोचों की संख्या में बदलाव होगा।
गाड़ी संख्या 22547/22548 ग्वालियर-गांधीग्राम एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी के कोच पांच से बढ़ाकर सात किए जाएंगे। वहीं, एसी थ्री-टियर इकोनामी के कोच छह से घटाकर तीन कर दिए जाएंगे। नियमित एसी थ्री-टियर के कोच भी चार से बढ़ाकर पांच किए जाएंगे। यह व्यवस्था ग्वालियर से चलने वाली ट्रेन में 21 अक्टूबर और गांधीग्राम से चलने वाली ट्रेन में 20 अक्टूबर से लागू होगी। इसी तरह आगरा कैंट-गांधीग्राम एक्सप्रेस में भी स्लीपर कोचों की संख्या पांच से बढ़ाकर सात की जाएगी।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली गाड़ी संख्या 22195/22196 और स्पेशल ट्रेन 02199/02200 में स्लीपर कोच पांच से बढ़ाकर छह किए जाएंगे। एसी थ्री-टियर इकोनामी के कोच चार से घटाकर तीन रह जाएंगे। झांसी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन में यह बदलाव 19 अक्टूबर से और स्पेशल ट्रेन में 22 अक्टूबर से प्रभावी होगा। झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस में भी 23 अक्टूबर से यही संशोधन लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसे के तीन दिन बाद तिघरा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई
यह भी पढ़ें- ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसे के तीन दिन बाद तिघरा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई