ग्वालियर में ड्राई-डे पर अवैध शराब बेचता पकड़ा गया रिटायर्ड फौजी, CSD कैंटीन की 36 बोतलें बरामद, आबकारी की बड़ी कार्रवाई
हजीरा, तानसेन नगर, गोले का मंदिर, नारायण बिहार कॉलोनी, बेला की बाबड़ी और डबरा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने दबिश देकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 10:44:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 10:45:05 PM (IST)
रिटायर्ड फौजी निरंजन सिंह तोमर। नईदुनियाHighLights
- प्रगति विहार कॉलोनी स्थित घर से बेची जा रही थी शराब
- कैंटीन का कोटा लाकर अधिक दामों में बेचने का आरोप
- हजीरा, डबरा और बेला की बावड़ी में भी आबकारी की दबिश
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गांधी जयंती पर ड्राई-डे वाले दिन भी ग्वालियर में अवैध शराब बेची जा रही थी। गोला का मंदिर स्थित प्रगति विहार कॉलोनी में रिटायर्ड फौजी निरंजन सिंह तोमर घर से ही शराब बेच रहा था।
आबकारी विभाग की टीम ने उसके घर दबिश दी। उसके पास से अलग-अलग ब्रांड की 36 बोतल शराब बरामद हुई है। वह कैंटीन से लेकर आता था और अधिक दाम में लोगों को अवैध रूप से बेचता था।
सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी के नेतृत्व में जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी, दिनेश भार्गव की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान हजीरा, तानसेन नगर, गोले का मंदिर, नारायण बिहार कॉलोनी, बेला की बाबड़ी और डबरा क्षेत्र में दबिश देकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्रगति विहार कॉलोनी स्थित निरंजन तोमर के मकान से सीएसडी पास की 36 बोतल बरामद हुई।
इसके अलावा मामा का बाजार बाजार क्षेत्र से एक एक्टिवा वाहन से 26 पाव प्लेन शराब, स्टेशन रोड से 11 पाव देसी मदिरा, बेला की बाबड़ी स्थित चौधरी ढाबा से 90 पाव शराब तथा डबरा क्षेत्र से 160 पाव देसी मदिरा, 20 बीयर कैन व 13 पाव अंग्रेजी मदिरा जब्त की गई।