मुरैना में सड़क किनारे जा रहे बालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मंदिर के बाहर बैठे संत पर चढ़ी कार
पहला हादसा स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के कैथोदा गांव के मोड़ पर सरपंच के घर के सामने हुई है। यहां 12 साल का बालक रांसू पुत्र भैरव सिंह परमार बाजार घूमने के लिए निकला था।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 06:11:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 06:11:49 PM (IST)
ट्रैक्टर ट्रॉली ने बच्चे को कुचला, फोटो-एआई जनरेटेडHighLights
- दो अलग-अलग जगहों पर हादसा
- ट्रैक्टर ट्रॉली ने बच्चे को कुचला
- मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ी कार
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मुरैना के कुम्हेरी और कैथोदा गांव में बुधवार को दो दर्दनाक हादसे हुए। बुआ के घर आया 12 साल का बालक बाजार घूमने जा रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया।
उधर कुम्हेरी गांव में सड़क किनारे पर बने मंदिर की सीढ़ियां पर धूप सेकने बैठे संत पर तेज रफ्तार कार जा चढ़ी। दोनों की दर्दनाक मौत हो गईं। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं।
पहला हादसा स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के कैथोदा गांव के मोड़ पर सरपंच हरीसिंह कुशवाह के घर के सामने हुई है। यहां 12 साल का बालक रांसू पुत्र भैरव सिंह परमार बाजार घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
मौके पर ही बालक की मौत हो गई। बताया गया है, कि मृतक बालक रांसू, चिन्नौनी थाना क्षेत्र के सींगपुरा-झुंडपुरा का रहने वाला था। तीन-चार दिन पहले ही वह झील का पुरा गांव में रहने वाली अपनी बुआ देवीबाई के यहां आया था। बुधवार को वह बुआ के परिवार के बच्चों के साथ बाजार जाने की कहकर निकला था। तभी हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।
मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ी कार, संत की मौत
दूसरा हादसा बागचीनी थाना क्षेत्र के कुम्हेरी गांव के खेरबाबा मंदिर पर हुआ। इस मंदिर पर पूजा-पाठ का काम 30 साल से कर रहे 72 वर्षीय राधेश्याम रोज की तरह मंदिर में झाड़ू लगाने के बाद सीढ़ियों पर सर्दी से बचने धूप सेक रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार में ओरा कार क्रमांक एमपी 07 एपी 3175 आई। कार इतनी रफ्तार में थी, कि मंदिर परिसर की तार फेंसिंग को तोड़ते हुए सीढ़ियों पर जा चढ़ी। कार के नींचे बुजुर्ग संत राधेश्याम आ गया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया, कि गांव का ही एक युवक कार को चला रहा था, जो हादसे के बाद वहां से भाग गया।