• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

एसएसबी जवान ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, ससुराल वालों से कहा- हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने खोला राज

शहर के मुरार स्थित खुरैरी गांव में महिला की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एसएसबी जवान ने ही अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर डाली।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 12:24:27 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 12:24:27 AM (IST)
एसएसबी जवान ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, ससुराल वालों से कहा- हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने खोला राज
एसएसबी जवान ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. ग्वालियर में एसएसबी जवान की खौफनाक करतूत
  2. बच्चों के सामने मां की हत्या कर बताया 'हार्ट अटैक'
  3. बेटी से बात की तो उसने रोते हुए हत्या का राज खोला

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के मुरार स्थित खुरैरी गांव में महिला की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एसएसबी जवान ने ही अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर डाली। बच्चों को डराया-धमकाया और अंतिम संस्कार के लिए शव भिंड के अटेर स्थित पैतृक गांव ले गया। यहां से अपने ससुराल वालों को फोन किया और पत्नी की मौत की जानकारी दी। ससुराल वालों से बोला- हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

बेटी से बात की तो उसने रोते हुए मां की हत्या का राज खोला

संदेह होने पर मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी और खुद वहां पहुंच गए। जब बेटी से बात की तो उसने रोते हुए मां की हत्या का राज खोल दिया। फिर यह लोग ग्वालियर आए और मुरार थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। मृतका के मायके वाले शव ग्वालियर ले आए हैं। यहां शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।


पत्नी की बेरहमी से मारपीट की, फिर गला दबाकर मार डाला

मूल रूप से भिंड के अटेर का रहने वाला ज्ञान सिंह जाटव एसएसबी में आरक्षक है। उसने मुरार के खुरैरी में मकान बना लिया है। यहां उसकी पत्नी रिंकी, 14 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। पत्नी पर वह संदेह करता था। उसे शक था कि पत्नी किसी से फोन पर बात करती है। 27 अक्टूबर को ही वह अवकाश पर आया था। बीती रात पत्नी से झगड़ने लगा। इसके बाद उसने पत्नी की बेरहमी से मारपीट की, फिर गला दबाकर मार डाला।

इसके बाद बच्चों को डराया। पत्नी का शव लेकर अटेर पहुंचा। यहां से उसने ससुराल वालों को कॉल कर कहा- रिंकी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उसकी बातों पर संदेह हुआ तो रिंकी के मायके वालों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल किया। फिर यह लोग अटेर पहुंच गए। अंतिम संस्कार रुकवाया और यहां हंगामा किया। शव लेकर ग्वालियर आ गए। यह लोग मुरार थाने शव लेकर पहुंचे।

पुलिस ने बेटी से पूछा तो बोली- सीने पर बैठकर गला दबाया

पुलिस ने बेटी से बात की। वह सहमी हुई थी। जब उससे पूछा तो बोली- पिता जब से आए हैं, तभी से मां से झगड़ रहे थे। वह फोन पर भी झगड़ा करते थे। रात को झगड़ने लगे। फिर जमीन पर पटका और सीने पर बैठ गए। इसके बाद तब तक गला दबाया, जब तक मां ने दम नहीं तोड़ दिया।

कमरे में ले गए- बोले किसी से कुछ कहा तो ऐसे ही मारूंगा

दोनों बच्चों के सामने ही आरोपित ने अपनी पत्नी की हत्या की। पत्नी को मारने के बाद वह अपने दोनों बच्चों को कमरे में ले गया। कमरे में ले जाकर धमकाया कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो वह उन दोनों को भी ऐसे ही मार डालेगा। बच्चे डर गए।

यह भी पढ़ें- सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी की मौत, 2 दिन बाद भी शव लेने नहीं पहुंचे परिजन, नहीं हुआ अंतिम संस्कार

साले की कार से लेकर अटेर पहुंचा

आरोपित जब छुट्टी आया तो उसने अपने साले से उसकी ऑरा कार मांग ली थी। बीती रात हत्या करने के बाद इसी कार से वह पत्नी के शव को लेकर अटेर पहुंचा।

पत्नी पर ऐसा संदेह: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर कैमरे तक लगवाए

आरोपित पत्नी पर शक करता था। उसने कॉल फॉरवर्डिंग ऑन कराई, जिससे सारे फोन उसके मोबाइल पर आएं। कैमरे लगवाए, इस बार जब छुट्टी पर आया तो बोल रहा था- बाथरूम में भी कैमरे लगवाएगा।

आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

मुरार में एसएसबी जवान ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। स्वजन शव लेकर ग्वालियर आए हैं। एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपित की तलाश में टीम भेजी है।- गोविंद बगौली, थाना प्रभारी, मुरार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।