76 वर्षीय सुधा दीक्षित का GR मेडिकल कॉलेज में हुआ देहदान, इस साल का 5वां और अब तक का 63वां देहदान
Gwalior news: सुधा दीक्षित का निवास लाला का बाजार था और वे नारायण वृद्धाश्रम जागृति नगर में रह रही थीं।
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 12:09:05 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 12:09:40 PM (IST)
सुधा दीक्षित के देहदान के करीब खड़े परिजन व डॉक्टर। नईदुनियाHighLights
- सुधा दीक्षित के परिजनों ने किया देहदान
- एनाटॉमी विभाग में हुआ देहदान का आयोजन
- डॉक्टरों ने परिजनों का जताया आभार
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय के एनाटॉमी विभाग में 76 वर्षीय सुधा दीक्षित का देहदान उनके धर्म पुत्र एवं धर्म बहू सुहास धुर्वे और अर्चना धुर्वे द्वारा किया गया।
सुधा दीक्षित का निवास लाला का बाजार था और वे नारायण वृद्धाश्रम जागृति नगर में रह रही थीं। हाल ही में उनकी तबियत खराब थी।
यह इस वर्ष का पांचवां देहदान है, जिससे अब तक विभाग में कुल 63 देहदान हो चुके हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश त्रिवेदी, देहदान नोडल ऑफिसर डॉ. मनीष चतुर्वेदी, डॉ. अनिल सस्त्या, डॉ. राहुल शर्मा एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष एवं नोडल ऑफिसर ने इस पुनीत कार्य के लिए संबंधियों को धन्यवाद दिया।