मौसम विभाग का कहना है कि व्हीएस यादव का कहना है कि इस वक्त राजस्थान के गंगानगर से होते हुए हिसार,दिल्ली, हरदोई,देहली,उड़ीसा होते हुए सागर आइसलेंड और बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इधर दक्षिणी हवाएं ग्वालियर सहित पूरे चंबल अंचल में नमी लेकर पहुंच रही हैं। इधर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। जिसका असर उत्तरी मध्य प्रदेश में ग्वालियर-चंबल अंचल में दिखाई दे रहा है।
क्योंकि हवाएं अपने साथ नमी लेकर पहुुंच रही है जिससे आसमान में बादल बन रहे हैं। यह बादल रात में और गुरूवार को दिन में तेज वर्षा करा सकते हैं। अगले 24 घंटे में 64 से 115 एमएम वर्षा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
दो दिन में हो सकती पूरे सीजन की औसत वर्षा पूरी
मानसून इस बार ग्वालियर पर मेहरबान है। क्योंकि इस बार शुरूआत में ही मानसून आने से झमाझम वर्षा हो रही है। जून और जुलाई को मिलाकर अबतक 480.4 एमएम वर्षा हो चुकी है। जबकि पूरे सीजन की बात करें तो औसत वर्षा 706.4 एमएम है। जिससे 226.0 एमएम पीछे हैं।
मौसम विभाग जिस तरह से अनुमान जता रहा है कि अगले दो दिन तेज वर्षा हो सकती है। यदि दो दिन वर्षा तेज हुई तो यह आंकड़ा भी पूरा हो सकता है और पूरे सीजन की औसत वर्षा का आंकड़ा 3 अगस्त से पहले पहले पूरा हो सकता है। अबतक जून में 145.1 एमएम और जुलाई में 335.3एमएम वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
कहां पर क्या रहेगी अगले 24 घंटे में स्थिति
भिंड,दतिया, रतनगढ़,ग्वालियर में गरज चमक के साथ तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही रायसेन, सांची,दक्षिण विदिशा,अनूपपुर, अमरकंटक, डिंडोरी, शहडोल, उमरिया, बालाघाट, मंडला, मुरैना में भी गरज चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। भोपाल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सागर, दमोह, निवाड़ी,ओरछा, टीकमगढ़, सतना,चित्रकूट, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, छतरपुर,खजुराहो, जबलपुर,भेड़ाघाट में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ वर्षा हो सकती है।
जबकि कटनी, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, नरसिंगपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, श्योपुर कलां, हरदा, राजगढ़, आगर, शाजापुर, देवास, नीमच, धार,मांडू, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी आने की संभावना है।