• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर: BPL कार्ड के लिए रिश्वत मांगने पर अनोखा प्रदर्शन, गले में नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई पहुंचा पीड़ित

पीड़ित रूप सिंह बघेल का आरोप है कि एसडीएम कार्यालय से उसके बीपीएल कार्ड का आदेश जारी हो चुका है।

By Priyank SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 10:28:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 10:29:31 PM (IST)
ग्वालियर: BPL कार्ड के लिए रिश्वत मांगने पर अनोखा प्रदर्शन, गले में नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई पहुंचा पीड़ित

HighLights

  1. आदेश के बावजूद निगम कर्मियों पर रिश्वत मांगने का आरोप
  2. राशन बंद होने से कैंसर पीड़ित मरीज का इलाज प्रभावित
  3. अपर आयुक्त ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को एक युवक ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के बदले साढ़े तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए युवक नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा। पीड़ित रूप सिंह बघेल का आरोप है कि एसडीएम कार्यालय से उसके बीपीएल कार्ड का आदेश जारी हो चुका है।

इसके बावजूद आदेश का पालन करने के लिए नगर निगम के कर्मचारी उससे किस्तों में रिश्वत मांग रहे थे। पहले 1500 रुपए, फिर 500 से 1000 रुपए और आखिर में 500 रुपए की मांग की गई।

इसी से तंग आकर उसने निगम मुख्यालय में सार्वजनिक रूप से अपनी शिकायत दर्ज कराई।

रूप सिंह का कहना है कि रिश्वत के पैसे न देने के कारण उसका राशन बंद कर दिया गया, जिससे उसका आयुष्मान कार्ड भी प्रभावित हुआ है।

उसने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उसके परिवार में एक कैंसर पीड़ित मरीज है। जो व्यक्ति 500 या 1500 रुपए की रिश्वत नहीं दे सकता, वह अस्पताल का भारी-भरकम खर्च कैसे उठाएगा। हालांकि जनसुनवाई में अपर आयुक्त ने उसकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।