महिला दिवस पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस की कमान पूरी तरह महिला स्टाफ के हाथों में, झांसी से ग्वालियर तक किया संचालन
रेलवे ने नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए रविवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से ग्वालियर तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन की जिम्मेदारी पूरी तरह म ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 08:53:21 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Mar 2026 08:53:21 PM (IST)
एक्सप्रेस की कमान पूरी तरह महिला स्टाफ के हाथों में( फाइल फोटो)HighLights
- बुंदेलखंड एक्सप्रेस पूरी तरह महिला स्टाफ ने संचालित की
- झांसी से ग्वालियर तक लोको पायलट से सुरक्षाकर्मी तक सभी महिलाएं
- दतिया, डबरा और ग्वालियर स्टेशन पर महिला स्टाफ का हुआ स्वागत
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। महिला दिवस के अवसर पर रेलवे ने नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए रविवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से ग्वालियर तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन की जिम्मेदारी पूरी तरह महिला स्टाफ को सौंपी। ट्रेन में लोको पायलट से लेकर ट्रेन मैनेजर, टिकट चेकिंग स्टाफ और सुरक्षाकर्मी तक सभी पदों पर महिलाएं तैनात रहीं।
ट्रेन को झांसी स्टेशन से सुबह 6:01 बजे लोको पायलट कौशल्या देवी और सहायक लोको पायलट दीप्ति सिंह ने ग्वालियर के लिए रवाना किया। इस दौरान ट्रेन मैनेजर के रूप में अंजलि परमार ने जिम्मेदारी संभाली।
ट्रेन में सभी जिम्मेदारियां संभालीं महिलाओं ने
ट्रेन कंडक्टर के रूप में ज्योतिका और कविता अग्रवाल तैनात रहीं, जबकि टिकट चेकिंग स्टाफ में चित्रा और पिंकी मौजूद थीं। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला सुरक्षाकर्मी अंजलि और रेनू ने संभाली। ये महिला कमांडो आधुनिक हथियारों से लैस थीं।