• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

शराब कारोबारी के भांजे योगेश शिवहरे ने रची थी हत्या की साजिश, जेल से छूटते ही कराई रेकी और ले ली जान

Gwalior Crime News: इस वारदात में पुलिस ने योगेश शिवहरे, जीतू गुर्जर, अनिल गुर्जर, भोलू घुरैया, मृत्युंजय ठाकुर पर एफआईआर दर्ज की है। योगेश और जीतू को...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 12:05:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 12:05:49 PM (IST)
शराब कारोबारी के भांजे योगेश शिवहरे ने रची थी हत्या की साजिश, जेल से छूटते ही कराई रेकी और ले ली जान
मृतक अनुज वाजपेयी के स्वजन थाने का घेराव करते हुए और मृतक, सुक्खा उर्फ शिवम वाजपेयी और आरोपी योगेश शिवहरे का फाइल फोटो। नईदुनिया

HighLights

  1. आरोपी योगेश ने कबूला जुर्म, सुक्खा पंडित को हटाने के लिए बदमाशों को पीछे लगाया
  2. ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला
  3. पीड़िता ने पहले ही जताई थी हमले की आशंका, पुलिस ने नहीं दिया ध्यान

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गोला का मंदिर इलाके में अनुज वाजपेयी की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने शराब कारोबारी लल्ला शिवहरे के भांजे योगेश शिवहरे पर भी एफआईआर दर्ज कर ली है। उस पर हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि योगेश ने ही अनुज की हत्या कराई है। जेल से जब शिवम उर्फ सुक्खा छूटा था, तभी से योगेश ने बदमाशों की गैंग उसके पीछे लगा दी थी।

लगातार रेकी की जा रही थी। तीन दिन पहले गोला का मंदिर इलाके में जेबी मंघाराम फैक्ट्री के सामने घेराबंदी कर इन लोगों पर हमला कर दिया। इसमें अनुज की मौत हो गई।

योगेश ने पूछताछ की तो उसने हत्या के षड्यंत्र का राज खोला

इस वारदात में पुलिस ने योगेश शिवहरे, जीतू गुर्जर, अनिल गुर्जर, भोलू घुरैया, मृत्युंजय ठाकुर पर एफआईआर दर्ज की है। योगेश और जीतू को गिरफ्तार कर लिया गया है। योगेश अनुज की मौत के बाद से ही पुलिस हिरासत में था। उसकी गिरफ्तारी मंगलवार को नहीं दर्शाई थी। बुधवार को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया। पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। योगेश से पहले जीतू गुर्जर पकड़ा गया था। जब उससे पूछताछ की तो उसने हत्या के षड्यंत्र का राज खोला। उसने बताया कि योगेश शिवहरे ने ही षड्यंत्र रचा था।


वही जीतू, अनिल गुर्जर, भोलू घुरैया, मृत्युंजय ठाकुर से रेकी करवा रहा था। जैसे ही उसके घर से निकलने की खबर मिली तो इस गैंग को पीछे लगा दिया। इस गैंग ने जेबी मंघाराम फैक्ट्री के सामने घेर लिया और कट्टा अड़ाया। इसके बाद गोली चलाई और मारपीट भी की।

टारगेट सुक्खा था, अनुज की मौत

जीतू गुर्जर ने पुलिस को बताया कि टारगेट शिवम वाजपेयी उर्फ सुक्खा पंडित था। यह लोग अवैध शराब बेचने का आरोप लगाता थे। इसी को लेकर पूर्व में सुक्खा ने गोली चलाई थी। इस मामले में वह जेल गया था। जेल से छूटने के बाद योगेश ने उसे रास्ते से हटाने की तैयारी कर ली थी।

मृतक के स्वजन बोले- शराब कारोबारी लल्ला शिवहरे ने कराई हत्या

इस मामले में मृतक के स्वजन का कहना है कि योगेश तो मोहरा है। वह मुनीम का काम करता था। हत्या लल्ला शिवहरे के इशारे पर हुई है।

पुलिस की बड़ी चूक....

फरियादी ने कहा था- हमला हो सकता है, पुलिस हिम्मत नहीं कर सकी: इस मामले में गोला का मंदिर पुलिस की गंभीर चूक सामने आई है। फरियादी ने कहा था कि उस पर हमला हो सकता है। लेकिन पुलिस शराब ठेकेदार या उसके भांजे से पूछताछ की हिम्मत नहीं जुटा सकी। नोटिस तक नहीं दिया, जबकि पूर्व से ही आशंका थी कि यह विवाद और बढ़ेगा।