• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

हरदा: तालाब में डूबने से 3 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, खेलते-खेलते पानी में समाई

हरदा के कड़ोला गांव में तीन साल की लक्ष्मी खेलते हुए तालाब के गहरे पानी में चली गई और डूब गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By Anilkumar ManikEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 02:30:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 02:30:55 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
हरदा: तालाब में डूबने से 3 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, खेलते-खेलते पानी में समाई
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. हरदा के कड़ोला गांव की घटना
  2. खेलते हुए तालाब में समाई बच्ची
  3. मां कपड़े धोने में व्यस्त थी, तभी हुआ हादसा

नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा । नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे स्थित कड़ोला गांव में तीन साल की बच्ची तालाब में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब मां तालाब किनारे ही कपड़े धो रही थी और पिता खेत में काम कर रहे थे। शनिवार को दोपहर बच्ची लक्ष्मी की मां कपड़े धो रही थी।

खेलते हुए पानी में पहुंची


इसी समय लक्ष्मी खेलते हुए तालाब किनारे पहुंच गई। बच्ची जब गहरे पानी में चली गई तब उसकी मां को पता चला और वह बच्ची को पानी से बाहर निकालने दौड़ पड़ी। बच्ची को पानी से बाहर निकालकर उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने बच्ची को मृत बता दिया।


यह भी पढ़ें- ब्यूटीशियन दुष्कर्म व धर्मांतरण मामला: बिलाल को भोपाल पुलिस ने पकड़ा, मुंबई जेल से छूटकर हुआ था फरार

पिता करता है मजदूरी

पुलिस ने बताया कि चुरनी निवासी शांतिलाल सालबे कुछ साल से कड़ोला गांव में रहकर मजदूरी कर रहा था। वह शनिवार को खेत जोत रहा था तथा उसकी पत्नी तालाब किनारे कपड़े धो रही थी। इसी दौरान बच्ची पानी में डूब गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।