हरदा में हादसा, मातम में बदली शादी की खुशियां... खड़े ट्राले में बाइक टकराने से मां-बेटे की मौत, भांजा घायल
मृतक अभिषेक के बड़े भाई पर्वत ने बताया कि अभिषेक की 19 अप्रैल को शादी थी। घर में मेहमान आए हुए थे। रोजाना नाच-गाना चल रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 14 Apr 2026 11:56:47 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Apr 2026 12:07:53 AM (IST)
बेटे अभिषेक और पत्नी के शव के पास विलाप करता पति साथ में अन्य स्वजन। अभिषेक का जीवित अवस्था का फोटो।HighLights
- खड़े ट्राले में बाइक टकराने से मां-बेटे की मौत, भांजा घायल।
- हंडिया-मांगरूल मार्ग पर नर्सरी के सामने हुआ यह हादसा।
- शादी की खरीदी के सिलसिले में मां-बेटे हरदा गए हुए थे।
नवदुनिया न्यूज, हंडिया। हंडिया-मांगरूल मुख्य मार्ग स्थित वन विभाग की नर्सरी के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले में बाइक टकराने से मां-बेटे की मौत हो गई तथा भांजा घायल हो गया। हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे हुआ। सूचना मिलने पर टीआई आरपी कवरेती और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
घायलों को हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाॅक्टर द्वारा जांच के दौरान नर्मदा बाई पति जगन्नाथ उम्र 55 साल जाति कीर निवासी उचान तथा अभिषेक पिता जगन्नाथ उम्र 21 साल को मृत बता दिया।
शुभम पिता उधम सिंह उम्र 12 वर्ष घायल हो गया। अभिषेक कीर नर्मदा भाई का बेटा था, जिसकी 19 अप्रैल को शादी थी। शादी की खरीदी के सिलसिले में मां-बेटे हरदा गए हुए थे। घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
घर में चल रहा था नाच-गाना
मृतक अभिषेक के बड़े भाई पर्वत ने बताया कि अभिषेक की 19 अप्रैल को शादी थी। घर में मेहमान आए हुए थे। रोजाना नाच-गाना चल रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही सब अस्पताल के लिए दौड़ पड़े। हम दो भाई और तीन बहन है। ग्राम उचान में मजदूरी और खेती किसानी का कार्य करते हैं।
सुबह से सड़क किनारे खड़ा था ट्राला
- मांगरूल के ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई परियोजना के तहत मांगरूल में पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा थ ट्राला सुबह से सड़क किनारे खड़ा था, जिसके चालक को राहगीरों ने कई बार ट्राला हटाने के लिए भी कहा था, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
हादसे के बाद पुलिस ने ट्राला जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।
टीआई ने बताया कि रात 9 बजे दोनों शवों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।