• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

हरदा में पेंशन निकालने पहुंचे दो आदिवासियों के बैंक खातों में दिखा 7-7 अरब रुपये का बैलेंस

पेंशन की राशि निकालने पहुंचे दो आदिवासियों के खातों में सात-सात अरब से अधिक की राशि दिखाई दी। हालांकि उसी दिन राशि गायब भी हो गई। मामला 10 जुलाई का है...और पढ़ें

By vijaykumar vishnoiEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 10:11:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 10:11:56 PM (IST)
हरदा में पेंशन निकालने पहुंचे दो आदिवासियों के बैंक खातों में दिखा 7-7 अरब रुपये का बैलेंस
बैंक खातों में दिखा 7-7 अरब रुपये का बैलेंस

नईदुनिया प्रतिनिधि, खिरकिया। पेंशन की राशि निकालने पहुंचे दो आदिवासियों के खातों में सात-सात अरब से अधिक की राशि दिखाई दी। हालांकि उसी दिन राशि गायब भी हो गई। मामला 10 जुलाई का है। खिरकिया तहसील के देवपुर निवासी आदिवासी गुलाब सिंह शिवपाल के खाते में पेंशन की राशि 500 रुपये निकालने के बाद भी 7 अरब से अधिक का बैलेंस दिखा।

एक ही गांव के दो ग्रामीणों के खातों में अरबों का बैलेंस, मची खलबली

इसी तरह इसी गांव निवासी फूलकुंवर उदयसिंह के खाते में भी सात अरब से अधिक की राशि दर्शाई गई। चर्चा में दोनों ग्रामीणों ने बताया कि देवपुर की ही एक ऑनलाइन दुकान पर पेंशन की राशि की जांच कराने पहुंचे थे। खाते में राशि तो आ गई थी, लेकिन बैलेंस सात अरब से अधिक का बता रहा था।


मजदूरी करने वाले आदिवासियों के उड़े होश, कुछ घंटे बाद फिर खाली हुए खाते

दोनों आदिवासियों ने कहा कि वे मजदूरी करते हैं। उनके पास जमीन भी नहीं है। इतनी बड़ी राशि खाते में कैसे आई यह पता नहीं है। हालांकि उसी दिन जब कुछ घंटे बाद दोबारा खाते का बैलेंस चेक कराया तो राशि गायब थी।

यह भी पढ़ें- एमपी के सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी... सभी विभागों में 20 जुलाई तक पदोन्नति की तैयारी, मुख्यमंत्री कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट