• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

हरदा जेल में बंद हत्याकांड के आरोपित की संदिग्ध मौत, स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप

थाना प्रभारी भारती ने कहा की कैदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। शव का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डाक्टरों की टीम द्वारा ...और पढ़ें

By vijaykumar vishnoiEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 14 Apr 2026 06:32:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Apr 2026 06:39:30 PM (IST)
हरदा जेल में बंद हत्याकांड के आरोपित की संदिग्ध मौत, स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप
जेल में कैदी की मौत।

HighLights

  1. रात को अचानक बिगड़ी थी तबीयत।
  2. अस्पताल में जांच के दौरान मृत मिला।
  3. स्वजन ने लगाया है हत्‍या का आरोप।

नवदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। हरदा के बहुचर्चित मोहित गौर हत्याकांड के एक आरोपित की जिला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक कैदी नंबर 345 नागेश मलाजपुरे उम्र 32 निवासी जोशी कालोनी हरदा जून 2025 से जेल में बंद था।

सोमवार रात को तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल प्रबंधक द्वारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामबक्श ने आरोप लगाया कि उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ था।

शनिवार को मुलाकात के दौरान भी ठीक था। उन्होंने आशंका जताई कि नागेश की हत्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और जेल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्वजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशन भारती सहित पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

थाना प्रभारी भारती ने कहा की कैदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। शव का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डाक्टरों की टीम द्वारा पंचनामा गवाहों के समक्ष किया जा रहा है।

जेलर मनीषा यादव का कहना है कि कैदी पूरी तरह स्वस्थ था। मौत को संदिग्ध नहीं कहा जा सकता। जांच के बाद मामले की सच्चाई सामने आएगी।