• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

हरदा में 5 वर्षीय मासूम की हत्या के आरोपी के परिवार को गांव से निकाला, प्रदर्शन कर की फांसी देने की मांग

बच्चे के साथ हुई इस वारदात के 15 दिन बाद गांव के सामाजिक लोगों ने आरोपित के परिवार को भी गांव से बाहर निकाल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपित के स्...और पढ़ें

By vijaykumar vishnoiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 03 Mar 2026 09:26:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Mar 2026 09:26:11 PM (IST)
हरदा में 5 वर्षीय मासूम की हत्या के आरोपी के परिवार को गांव से निकाला, प्रदर्शन कर की फांसी देने की मांग
ग्रामीणों के विरोध के बाद गांव छोड़कर जाता हत्या के आराेपित का परिवार।

HighLights

  1. मासूम की हत्या पर उबला जनसैलाब
  2. आरोपी के परिवार को गांव से निकाला
  3. प्रदर्शन कर की फांसी देने की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। जिला मुख्यालय के करीब स्थित एक गांव से परिवार को निकाल दिया गया। इसका प्रमुख कारण परिवार का एक युवक पांच वर्ष के बच्चे से कुकृत्य कर हत्या का आरोपित है। बच्चे के साथ हुई इस वारदात के 15 दिन बाद गांव के सामाजिक लोगों ने आरोपित के परिवार को भी गांव से बाहर निकाल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपित के स्वजन उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे थे, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया था। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हरदा-मगरधा रोड पर कुकरावद के पास सड़क चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपित को फांसी देने की मांग की और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की है।

खंडहर स्कूल भवन में अंजाम दी थी वारदात

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपित भूरा पिता लक्ष्मीनारायण उइके ने बच्चे के साथ खंडहर पड़े स्कूल भवन में कुकृत्य कर हत्या की वारदात की थी। इसके बाद हत्या कर शव को कपड़े से ढंककर आरोपित वहां भाग निकला था। आरोपित भूरा बच्चे के घर के पीछे ही रहता है। 12 फरवरी की देर शाम गांव के खंडहर स्कूल भवन में बच्चे का शव मिला था। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।


यह भी पढ़ें- MP में महंगाई राहत एक जुलाई से नहीं बढ़ाने पर पेंशनर नाराज, 3% महंगाई राहत में भेदभाव का लगाया आरोप

सीसीटीवी और पुलिस जांच में हुआ खुलासा

सीसीटीवी जांच के बाद गांव के ही आरोपित भूरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 14 फरवरी को प्रेस वार्ता कर हत्या का खुलासा किया था। आरोपित ने कुरकुरे और बैर खिलाने के बहाने बालक को खंडहर स्कूल में ले जाकर दुष्कर्म कर हत्या कर दी थी।