• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • होशंगाबाद

'108 एंबुलेंस बनी सब्जी गाड़ी!' नर्मदापुरम में वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप

रविवार देर रात को बीच सड़क पर 108 एम्बुलेंस खड़ी कर उसके पीछे के दरवाजे खोले गए। एम्बुलेंस के अंदर बने स्ट्रेचर पर सब्जियों से भरे कट्टे, कैरेट और बड़...और पढ़ें

By Rajendra singh pariharEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 11:50:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 11:50:53 PM (IST)
'108 एंबुलेंस बनी सब्जी गाड़ी!' नर्मदापुरम में वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप
नर्मदापुरम में मरीजों की 108 एंबुलेंस में सब्जियों और सामान की ढुलाई का वीडियो वायरल। वीडियोग्रेब।

HighLights

  1. मरीजों की 108 एंबुलेंस में सब्जियों और सामान की ढुलाई
  2. नर्मदापुरम में सड़क पर सब्जी भरते हुए वीडियो वायरल
  3. स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, कार्रवाई की तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, नर्मदापुरम। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली आपातकालीन 108 एंबुलेंस अब सब्जी भाजी एवं सामान ढोने के काम में आने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस का एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो रविवार देर रात का है जिसमें एंबुलेंस से सब्जी भाजी और अन्य सामान को एंबुलेंस के कर्मचारी रखते दिखाई दे रहे हैं।

एंबुलेंस संचालक पर कार्रवाई

वीडियो शहर के हीरो होंडा चौराहे के पास का है। मामला सामने आने के बाद सीएमएचओ ने इसे बेहद शर्मनाक और गंभीर बताया है और एंबुलेंस संचालक पर कार्रवाई की बात कही है। घटना का वीडिया इंटरनेट पर भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में डीबी मॉल के 'बिरयानी क्वीन' में शाकाहारी सोया चाप में निकला मांस, मचा हड़कंप

ठूंस-ठूंसकर भरी सब्जी

दरअसल शहर के हीरो होंडा चौराहे के पास रविवार देर रात को बीच सड़क पर 108 एम्बुलेंस खड़ी कर उसके पीछे के दरवाजे खोले गए। एम्बुलेंस के अंदर बने स्ट्रेचर पर सब्जियों से भरे कट्टे, कैरेट और बड़े-बड़े बोरे ठूंस-ठूंस कर लादे गए।


वहां से गुजरने वाले युवक ने जिसका वीडियो बनाया वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति को गाड़ी के पिछले हिस्से में बैठाकर गेट बंद कर दिया।

थोड़ी दूर आगे जाने पर वह व्यक्ति गाड़ी के आगे वाले हिस्से में जाकर बैठ गया और चालक एम्बुलेंस को तेज रफ्तार से भगा ले गया। कार में बैठे युवक ने वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

इनका कहना है

मामला संज्ञान में आया है यह बेहद ही गंभीर और शर्मनाक है उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब एम्बुलेंस में सब्जी ढोने की बात सामने आई है, जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व में भी एंबुलेंस संचालको को कई बार देरी से पहुंचे को लेकर भी एमडी को अवगत कराया जा चुका है इस प्रकार की लापरवाही को वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया जाएगा। - डॉ. नरसिंह गेहलोत, सीएमएचओ, नर्मदापुरम