रंगपंचमी पर राजवाड़ा से 16 उपद्रवी गिरफ्तार, पुलिस ने डेढ़ सौ से ज्यादा कड़े किए जब्त
रंगपंचमी पर रविवार को पुलिस ने इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में सख्ती बरती। उपद्रव और अव्यवस्था फैलाने वालों से बस भर ली। 16 उपद्रवियों के विरुद्ध तो प्र ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 08:27:49 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 08:27:49 AM (IST)
पुलिस ने रजवाड़ा क्षेत्र में सख्ती बरती (फाइल फोटो)HighLights
- पुलिस ने रजवाड़ा क्षेत्र में सख्ती बरती
- जूते-चप्पल फेंकने वालों को बसों में ठूंसा
- करीब सौ लोगों को अलग-अलग टीमों ने पकड़ा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रंगपंचमी पर रविवार को पुलिस ने राजवाड़ा क्षेत्र में सख्ती बरती। उपद्रव और अव्यवस्था फैलाने वालों से बस भर ली। 16 उपद्रवियों के विरुद्ध तो प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की। उनको एसीपी कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने युवकों के हाथों से कड़े भी उतरवाए। पुलिस सुबह से ही पहुंच गई थी।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून) अमितसिंह राजवाड़ा चौक पर और पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह कंट्रोल रूम से नजर रखे हुए थे। पुलिस ने स्कूल बसों को अस्थायी जेल बनाया था। गेर में रामरज, जूते-चप्पल फेंकने वालों को पकड़ कर बसों में ठूंसा गया। करीब सौ लोगों को अलग-अलग टीमों ने पकड़ा और एमजी रोड व सराफा थाने पहुंचाया। शाम को 16 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसीपी कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने करीब डेढ़ सौ लोगों से कड़े उतरवाए। उनकी तलाशी भी ली गई।
यह भी पढ़ें- इंदौर में अलग-अलग रेट वाली 100 लोकेशन नई कलेक्टर गाइडलाइन में होगी मर्ज
महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान
महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष दस्ता इस बार गेर में महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया था। उनके लिए विशेष दस्ता बनाया गया था। इसकी कमान एडिशनल डीसीपी जोन-1 मीना चौहान के जिम्मे थी। करीब 50 महिलाओं को राजवाड़ा के चारों तरफ तैनात किया गया था। महिलाओं पर रंग फेंकने और पुंगी बजाने वालों को भी पकड़ा जा रहा था।