
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पुलिस ने गेर में शामिल लोगों को चोरी और लूट से बचा लिया। नेपाल और बिहार से वारदात करने आए 20 लोगों को एक साथ दबोच लिया। इस गैंग ने राजवाड़ा और गेर मार्ग की रेकी भी कर ली थी। महंगे टिकट लेकर फ्लाइट से आए बदमाश छोटी ग्वालटोली क्षेत्र के सस्ते होटलों में रुके हुए थे। पुलिस क्राइम ब्रांच, इंटेलिजेंस की टीम पूछताछ में जुटी है।
डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के मुताबिक पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि बाहरी प्रदेश से आए बदमाश राजवाड़ा पर वारदात कर सकते हैं। पुलिस ने होटलों में सर्चिंग अभियान चलाया और फिल्म कॉलोनी और पटेल ब्रिज के समीप स्थित होटल से 20 लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित नेपाल के पटेर्वा, जीतपुरा, नुचटा, सुवेठिया और बिहार के चंपारण, मोतीहारी के रहने वाले हैं। आरोपित फ्लाइट से एक दिन पहले ही इंदौर आकर रुके थे। रात में ही राजवाड़ा, टोनी कार्नर, सुभाष मार्ग की रेकी कर ठिकाने तय कर लिए थे।
पुलिस ने गेर में शामिल होने के पहले ही दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से जब्त मोबाइल और आईडी कार्ड की जांच भी की जा रही है। नैनीताल से मिली लोकेशन और जा पहुंची पुलिस आरोपित पूरे देश में वारदात करते हैं। इस गैंग को चादर गैंग के नाम से जाना जाता है। बदमाश ज्यादातर मोबाइल और ज्वेलरी शोरूम में वारदात करते हैं। चोरी का माल नेपाल में बेचा जाता है। मोतीहारी (बिहार) नेपाल सीमा से सटा होने के कारण नेपाल में प्रवेश कर जाते हैं। बड़े आयोजन और मेलों में भी चोरी व लूट करते हैं।
कुछ दिनों पूर्व इसी गैंग ने नेनीताल में घटना कर दी थी। पुलिस को इंदौर के छावनी क्षेत्र की लोकेशन मिली थी। नेनीताल पुलिस ने इंदौर पुलिस से संपर्क कर लोकेशन साझा की। इसी आधार पर टीम ने दबिश दी और सभी को होटल से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपित - राजेश्वर पुत्र सुदामा सिंह राठौर निवासी पटेर्वा सुगोली नेपाल - मुकेश कुमार पुत्र जयकिरण राय निवासी जितपुरा नेपाल - प्रमेश पुत्र महाराजा राय निवासी नुचटा गाला पमरिया नेपाल - भोला कुमार पुत्र धामूराय नवासी मोतीपुर चंपारण बिहार - सुजीत कुमार पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद निवासी अरहर पिपरा बेतिया (बिहार) - मनीष पुत्र बिन्देश्वरी राय निवासी पिपरिया गदिया मोतिहारी बिहार - दिलीप पुत्र गुरुप्रसाद राय निवासी खपवा नेपाल - पूरन कुमार पुत्र पारस राउत निवासी अरहर पीपरा बिहार - अजय पुत्र बद्रीलाल राय निवासी अनंत सागर मोतीहारी बिहार - गुड्डू कुमार पुत्र राजकुमार राउत निवासी अहरर वेलसंडी बिहार - सुरेश पुत्र केशु राउत निवासी अहरार पिपरा भिलसंडी जिला बेतिया चंपारण बिहार - दिलीप कुमार पुत्र बद्रीलाल राय निवासी अनंत सागर पिपरिया बिहार - विरेंद्र पुत्र महाराजा राय निवासी ग्राम कठिया बिहार - रंजीत कुमार पुत्र जवाहर साह निवासी ग्राम भरवलिया मोतीहारी पूर्वी चंपारण बिहार - मोहन राय पुत्र महाराजा राय निवासी कठिया मठिया बेतिया पश्चिमी चंपारण बिहार - लक्ष्मण राउत पुत्र सुरेश राउत निवासी अहरार बेलसंडी पश्चिमी चंपारण बिहार - सुरेश पुत्र रामचंद्र पासवान निवासी कठिया मठिया पोस्ट कंगली पश्चिम चंपारण बिहार - प्रभुराय पुत्र चोकट राय निवासी सुवेठिया कोखरिया जिला परसा नेपाल - करन कुमार पुत्र विरेन्द्र राय निवासी मठिया थाना कंगली जिला पश्चिम चंपारण बिहार - चंदन राय पुत्र हरिशंकर राय निवासी कठिया कंगली पश्चिम चंपारण बिहार।