इंदौर के भागीरथपुरा में अब दाल-बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका
भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड के बाद अब दाल, बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। इनमें से छह मरीज अभी अस्पतालों में भ ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 10:29:04 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 10:37:02 PM (IST)
दाल-बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोग बीमार। (Image Source: AI-Generated)HighLights
- इंदौर के भागीरथपुरा में जन्मदिन की खुशियां पड़ीं भारी
- दाल-बाफले खाकर 37 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार
- उल्टी-दस्त के बाद खाद्य विभाग ने लिए खाने के सैंपल
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड के बाद अब दाल, बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। इनमें से छह मरीज अभी अस्पतालों में भर्ती हैं। भागीरथपुरा की शुक्ला गली में आकाश मुक्शिया के बेटे का जन्मदिन शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम में उन्होंने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया। भोजन में दाल-बाफले, लड्डू सहित अन्य व्यंजन बनाए गए थे। रविवार सुबह कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई।
रिश्तेदारों और परिजनों की बिगड़ी तबीयत
आकाश ने बताया कि रविवार सुबह से ही रिश्तेदारों के फोन आने लगे। बताया कि उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है। दो मरीज एमवाय अस्पताल और चार निजी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में दो केसों की पुष्टि की है। मामला भोजन से जुड़ा होने के कारण खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सैंपल एकत्रित किए। इसके अलावा नगर निगम ने भी पानी के सैंपल लिए हैं। स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। जानकारी अनुसार कार्यक्रम में कुल 48 लोग शामिल हुए थे।