इंदौर में खूनी रंजिश, दिन में हुई कहासुनी, रात को 18 साल के लड़के ने युवक के सीने में घोंपा चाकू
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में कहासुनी पर एक युवक ने अन्य युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान 18 साल के लड़के ने युवक की हत्या की कोशिश की और सी ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 21 Jan 2026 08:51:47 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Jan 2026 08:51:47 PM (IST)
इंदौर में 18 साल के लड़के ने युवक के सीने में घोंपा चाकू (सांकेतिक तस्वीर)नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदननगर थाना क्षेत्र में कहासुनी में प्राणघातक हमला हो गया। 18 साल के लड़के ने युवक की हत्या की कोशिश की और सीने व गाल पर चाकू मारे। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना नाका वाला रोड़ पर हनी कैफे के सामने की है।
हमला सकीना मंजिल (चंदननगर) निवासी 23 वर्षीय अब्दुल रहीम पुत्र अब्दुल रऊफ पर हुआ है। मोहम्मद हुसैन पुत्र गुलाब सरवर निवासी आमवाला रोड़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घायल युवक की आरोपित से दिन में कहासुनी हुई थी। रात करीब पौने 11 बजे वह दोस्त अरसलान के साथ काम से जा रहा था। रास्ते में चाय पीने रुका और आरोपित मोहम्मद हुसैन से सामना हो गया। उसने दोपहर में हुए विवाद का जिक्र किया और चाकू से हमला कर दिया।