
उदय प्रताप सिंह, नईदुनिया, इंदौर। इंदौर में 18 जून से सुपर कॉरिडोर के गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे स्थित मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन तक 17 किलोमीटर दूरी में बने 16 मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों का सफर शुरू होने वाला है। इस दूरी को तय करने के लिए शहरवासियों को 80 रुपये किराया देना होगा।
इंदौर व भोपाल मेट्रो के लिए निर्धारित दरे दिल्ली व लखनऊ मेट्रो से भी ज्यादा है। इस वजह से अन्य मेट्रो के मुकाबले शहरवासियों को मेट्रो के सफर के लिए ज्यादा राशि देना होगी। इंदौर मेट्रो में 15 स्टेशन की दूरी करने पर जहां यात्रियों को 80 रुपये शुल्क देना है।
वही लखनऊ मेट्रो में इतने ही स्टेशन की दूरी तय करने पर यात्रियों काें 50 रुपये देना पड़ते है। वही दूरी के हिसाब से किराए का आंकलन करने तो इंदौर में जहां 17 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले पर 80 रुपये का शुल्क देना होगा। वही दिल्ली मेट्रो में यह दूरी यात्री इंदौर के किराए से आधे फेयर में यानि 42 रुपये में तय कर रहे है। किराए की इस विसंगति पर मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि किराया पूर्व में फिक्स किया जा चुका है। यात्रियों की संख्या के आंकलन व मेट्रो का किराया निर्धारण करने वाली कमेटी इस पर भविष्य में निर्णय लेगी।
सेप्ट यूनिवर्सिटी व एशियन डेवलपमेंट बैंक की टीम ने पूर्व में इंदौर में मेट्रो के सफर करने वाले व बस में सफर करने वाले यात्रियों का तुल्नात्मक स्टडी की थी। इसमें यह अाया था कि सिटी बस से रेडिसन ने एयरपोर्ट तक दूरी तय करने यात्री को एक से डेढ़ घंटे का समय लगेगा। वही मेट्रो से यह सफर 30 मिनट है। इस वजह से मेट्रो सिटी बस के मुकाबले कम समय में लोगों को गंतव्य तक पहुचाएंगी।
सिटी बस प्रबंधन द्वारा अभी रेडिसन चौराहे से गांधी नगर मेट्रो स्टेशन के समीप मौजूद चौराहे तक चार सिटी बसे संचालित की जाती है। इस दूरी को बस से तय करने पर अभी 30 रुपये देना होते है। वही मेट्रो से इस दूरी को तय करने में 80 रुपये देना होंगे।
18 जून से मेट्रो को गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन तक चलाने की तैयारी की जा रही है लेकिन अभी इसके साथ मेट्रो को सिटी बस सेवाओं से भी कनेक्ट करना होगा। पूर्व में मेट्रो के अधिकारियों की सिटी बस प्रबंधन के साथ बैठक हुई थी लेकिन अभी तक फीडर बसों के रुट तय नहीं हुए।
यदि रेडिसन चौराहे से खजराना तक मेट्रो के कनेक्ट करते हुए बस चलाई जाएगी तो लोग इसका ज्यादा उपयोग करेंगे। वही गांधी नगर स्टेशन से एयरपोर्ट, गांधी नगर व कालानी नगर व छोटा बांगड़दा के लिए भी फीडर बस चलानी होगी।

हमने लखनऊ मेट्रो का फेयर मॉडल अपनाया है। इंदौर मेट्रो का फिक्स फेयर तय हो गया है। भविष्य में किराया निर्धारण करने वाली कमेटी आंकलन कर किराए का निर्धारण कर सकेगी। - एस कृष्ण चैतन्य, एमडी मेट्रो
इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक और हेरिटेज इमारतों के बीच की दूरी का किया सर्वे