इंदौर में बड़ा हादसा: पॉश कॉलोनी के बंगले में AC ब्लास्ट से लगी भीषण आग, कमरे में सो रही बेटी को पिता ने बचाया
कनाड़िया रोड की पाश कॉलोनी में एसी में ब्लास्ट होने से एक बंगले में आग लग गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 07:00:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 07:00:24 PM (IST)
इंदौर में बड़ा हादसा टला( एआई फोटो)HighLights
- एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने से बंगले के कमरे में लगी भीषण आग
- धमाके के समय कमरे में सो रही थी व्यवसायी की बेटी, सुरक्षित निकाला गया
- आग में पलंग, अलमारी, कपड़े समेत कमरे का सामान जलकर खाक
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कनाड़िया रोड की पाश कॉलोनी में एसी में ब्लास्ट होने से एक बंगले में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पलंग, अलमारियां और अन्य सामान जल गया तथा पूरे घर में धुआं भर गया। घटना के वक्त कमरे में व्यवसायी की बेटी सो रही थी। धमाके की आवाज सुनकर स्वजन कमरे में पहुंचे और बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
फायर ब्रिगेड के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। आग कंस्ट्रक्शन व्यवसायी रितेश राजेंद्र दुबे के रिजेंसी ड्रीम स्थित बंगले में लगी।
विंडो एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट हुआ
रितेश के अनुसार, प्रथम मंजिल पर बने कमरे में विंडो एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट हुआ था। उस वक्त उनकी बेटी अलिशा सो रही थी। धमाके की आवाज सुनकर स्वजन चौक गए। अलिशा के कमरे में पहुंचे तो वहां धुआं भरा हुआ था। तत्काल अलिशा को उठाया और पानी लेकर आए, लेकिन तब तक आग की लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार छा गया।