• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर को मिलेगी जाम से मुक्ति, स्कीम 140 और कनाडिया अंडरपास पर बनेगी अतिरिक्त सर्विस रोड, सुगम होगा यातायात

इंदौर में इस नई व्यवस्था से दोनों प्रमुख अंडरपासों पर रोजाना लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों को मुक्ति मिलेगी और आवागमन काफी सुलभ हो जाएगा।

By Kuldeep BhawsarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 04:43:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 04:43:24 PM (IST)
इंदौर को मिलेगी जाम से मुक्ति, स्कीम 140 और कनाडिया अंडरपास पर बनेगी अतिरिक्त सर्विस रोड, सुगम होगा यातायात
कंट्रोल एरिया की जमीन पर बनेगी नई रोड।

HighLights

  1. कंट्रोल एरिया की जमीन पर बनेगी नई रोड
  2. नगर निगम बनाएगा समानांतर सर्विस रोड
  3. भू-स्वामियों को मिलेगा TDR/FAR का लाभ

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में यातायात को सुगम और सुचारु बनाने के लिए नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण योजना तैयार की है। इसके तहत स्कीम 140 और कनाडिया बायपास अंडरपास के पास वर्तमान सर्विस रोड के समानांतर एक अतिरिक्त सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से दोनों प्रमुख अंडरपासों पर रोजाना लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों को मुक्ति मिलेगी और आवागमन काफी सुलभ हो जाएगा।

निगमायुक्त ने किया 5 अंडरपासों का निरीक्षण

हाल ही में निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने शहर के नगरीय क्षेत्र में स्थित पांच अलग-अलग अंडरपासों का धरातलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के विकल्पों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। निगमायुक्त ने बताया कि बायपास के दोनों ओर 22.5 मीटर का क्षेत्र 'कंट्रोल एरिया' कहलाता है। इस क्षेत्र का उपयोग भविष्य की ट्रैफिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुगम यातायात निर्माण कार्यों के लिए किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें- एमपी के छात्रों के लिए खुशखबरी, डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा, 68 कॉलेजों के 2000 छात्र जुड़ेंगे

जमीन मालिकों को मिलेगा TDR/FAR का लाभ

नगर निगम की इस योजना में कंट्रोल एरिया की भूमि का अधिग्रहण शामिल है। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि सर्विस रोड निर्माण के लिए जिन जमीन मालिकों की भूमि ली जाएगी, उन्हें नियमानुसार टीडीआर (Transferable Development Rights) या एफएआर (Floor Area Ratio) प्रदान किया जाएगा। भूमि मालिक इस टीडीआर अथवा एफएआर का उपयोग अपने अन्य निर्माण कार्यों या विकास परियोजनाओं में नियमानुसार कर सकेंगे।