इंदौर में उद्योगपति को एपीके फाइल भेजकर साढ़े पांच लाख निकाले, हांगकांग करंसी में ट्रांसफर हुए
आशीष के अनुसार रुपये हांगकांग करंसी में ट्रांसफर हुए हैं। घटना के तुरंत बाद उन्होंने एयू बैंक को सूचना दी मगर बैंक ने खाते फ्रीज नहीं किए। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 09:46:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Mar 2026 09:56:16 PM (IST)
एपीके फाइल से लग गया लाखों का चूना।HighLights
- शिकायत के बाद लसूड़िया पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
- धोखाधड़ी शांति निकेतन निवासी आशीष के साथ हुई है।
- आशीष तिवारी का इलेक्ट्रानिक काम्पलेक्स में कारोबार है।
इंदौर। साइबर अपराधियों ने उद्योगपति के साथ साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपितों ने एपीके फाइल के जरिए रुपये हांगकांग करंसी में ट्रांसफर किए है। साइबर हेल्प लाइन पर हुई शिकायत के बाद लसूड़िया पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार धोखाधड़ी शांति निकेतन निवासी आशीष तिवारी के साथ हुई है। आशीष का इलेक्ट्रानिक काम्पलेक्स में कारोबार है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि साइबर अपराधियों ने ट्रैफिक पुलिस के नाम से एपीके फाइल भेजी थी। उन्होंने 500 रुपये का चालान आनलाइन भर दिया।
इसके बाद साइबर अपराधियों ने खाते से 5 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए। आशीष के अनुसार रुपये हांगकांग करंसी में ट्रांसफर हुए हैं। घटना के तुरंत बाद उन्होंने एयू बैंक को सूचना दी मगर बैंक ने खाते फ्रीज नहीं किए।