पिता के लिए शराब लेने गया था, बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
पुलिस के अनुसार घटना पिपल्याहाना चौराहा की है। 24 वर्षीय राजा निवासी मूसाखेड़ी की मौत हुई है। स्वजन ने बताया राजा वाहन चलाता था। बुधवार रात उसके पिता ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 05:37:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 05:40:50 PM (IST)
इंदौर में सड़क हादसा।HighLights
- इस घटना से अफरा तफरी मच गई।
- बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।
- पुलिस ने यात्रियों को नीचे उतार लिया।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। एक युवक की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने यात्रियों को नीचे उतारा और बस को जब्त कर लिया। एक युवक की हालत गंभीर है। चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना पिपल्याहाना चौराहा की है। 24 वर्षीय राजा निवासी मूसाखेड़ी की मौत हुई है। स्वजन ने बताया राजा वाहन चलाता था। बुधवार रात उसके पिता भरत ने शराब लेने भेजा था।
दोस्त अमन के साथ पिपल्याहाना की ओर गया था। लौटने के दौरान राधिका ट्रेवल्स की बस ने टक्कर मार दी। दोनों नीचे गिर गए थे। राजा के शरीर पर बस का पहिया चढ़ गया था।
उसकी तो मौके पर ही मौत हो गई थी। अमन को भी गंभीर चोटें आई है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए थे।
घटना से अफरा तफरी मच गई। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। पुलिस ने यात्रियों को नीचे उतारा और बस थाने ले गए।