इंदौर में बीजेपी नेता के बेटे ने नाम बदलकर किया रेप, शिकायत के बाद केस दर्ज
जब युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा तो आरोपित ने कहा कि उसका नाम मोहित नहीं है। वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कि ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 11:28:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 11:29:37 PM (IST)
भाजपा नेता के बेटे ने किया रेप।HighLights
- विजय नगर के कैफे में मिली थी।
- दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए।
- इसके बाद बातचीत होने लगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। नाम बदलकर भाजपा नेता के बेटे द्वारा एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ महिला थाना पहुंची।
पुलिस ने बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी के बेटे पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपित से 28 अक्टूबर 2025 को विजय नगर के कैफे में मिली थी। इस दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए।
इसके बाद बातचीत होने लगी। 15 नवंबर को आरोपित ने उसे अपने माता-पिता से मिलाने के बहाने फ्लैट पर बुलाया। वहां उसने रेप किया।
जब युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा तो आरोपित ने कहा कि उसका नाम मोहित नहीं है। वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया।