• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के नायता मुंडला स्टैंड से घटा बसों का संचालन, आधी ही रह गई संख्या; तीन ईमली पर लग रहा जाम

इंदौर के नायता मुंडला बस स्टैंड से बसों का संचालन घटकर 45 रह गया है। अधिकांश बसें तीन ईमली से चलने लगीं, जिससे यात्रियों की परेशानी और जाम बढ़ रहा है।

By prem jatEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 08:50:30 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 08:50:30 AM (IST)
इंदौर के नायता मुंडला स्टैंड से घटा बसों का संचालन, आधी ही रह गई संख्या; तीन ईमली पर लग रहा जाम
इंदौर के नायता मुंडला स्टैंड से घटा बसों का संचालन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नायता मुंडला से अब केवल 45 बसें संचालित हो रहीं।
  2. अधिकांश बसें तीन ईमली से यात्रियों को उतार रही हैं।
  3. यात्रियों को अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ रहा है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के मुख्य अंतरराज्यीय बस अड्डे के रूप में विकसित किए गए नायता मुंडला बस स्टैंड से बसों का संचालन लगातार घटता जा रहा है। नोलखा बस स्टैंड बंद होने के बाद वहां से संचालित होने वाली करीब 80 बसों को नायता मुंडला स्थानांतरित किया गया था। शुरुआती कुछ महीनों तक लगभग 80 बसें नियमित रूप से यहां से संचालित होती रहीं, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर करीब 45 रह गई है।

तीन ईमली क्षेत्र में ही यात्रियों को उतार रही बसें

  • नौलखा से चलने वाली बसों को नायता मुंडला स्थानांतरित करने का बस संचालक शुरुआत से ही विरोध कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने बसों को स्थानांतरित कर दिया। इसके बाद दबाव बनाकर कुछ लोकल बस संचालकों ने बसें तीन ईमली से चलाना शुरू कर दिया, इसके लिए नायता मुंडला में लोकल परिवाहन नहीं होने का हवाला दिया गया।

  • धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती गई और नायता मुंडला से बसें कम होती गई। कई निजी बस संचालकों ने तीन ईमली और अन्य स्थानों पर अपने कार्यालय फिर से शुरू कर दिए हैं। दिन के साथ-साथ रात में आने वाली अधिकांश बसें भी नायता मुंडला बस स्टैंड तक पहुंचने के बजाय सीधे तीन ईमली क्षेत्र में ही यात्रियों को उतार रही हैं। इससे बस स्टैंड की उपयोगिता पर सवाल उठने लगे हैं।
  • तीन ईमली चौराहे पर खड़ी बसों पर कर रहे कार्रवाई

    आरटीओ प्रदीप शर्मा का कहना है कि तीन ईमली चौराहा पर कई बार बसों पर कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं लगातार कार्रवाई कर रहे है, जिससे तीन ईमली पर बसों का जमावड़ा नहीं लगे।

    यात्रियों की बड़ी परेशानी

    नायता मुंडला बस स्टैंड बसों के नहीं पहुंचने का सबसे अधिक खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। कई यात्री अपने निजी वाहन नायता मुंडला बस स्टैंड की पार्किंग में खड़े कर यात्रा पर जाते हैं, लेकिन वापसी में बस तीन ईमली पहुंचने से उन्हें आटो या अन्य साधनों से बस स्टैंड तक पहुंचना पड़ता है। इससे अतिरिक्त समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। बस संचालक सवारियां भरने के लिए कई बार नायता मुंडला बस स्टैंड पहुंचते हैं, लेकिन रात्रि में बसों का अंतिम पड़ाव तीन ईमली ही बना दिया गया है।

    तीन ईमली पर लग रहा जाम

    नोलखा बस स्टैंड को स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन बसों का संचालन तीन ईमली से शुरू हो गया।इससे चौराहे पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है और जाम की स्थिति बनने लगी है। चौराहा पर पालदा रोड की सड़क पर दोनों तरफ बसों का जमघट लग रहता है।इससे पीछे अन्य वाहनों की कतारे लग जाती है।यातायात विभाग और परिवहन विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।

    ये खबर भी पढ़ें- पड़ोसी से रंजिश में पालतू कुत्ते को फंदे से लटकाया, कुल्हाड़ी से काटकर किए 20-25 टुकड़े, वीडियो वायरल होते ही लोगों में गुस्सा

    नायता मुडला से चल रही दस लोकल बसें

    नायता मुंडला बस स्टैंड के संचालक राहुल श्रोती का कहना है कि शहर के प्रमुख बस टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया है। यहां से एसआईसीटीएसएल की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा की करीब 10 बसें तीन ईमली, राजवाड़ा सहित लक्ष्मीबाई नगर तक संचालित होती हैं, जो रात 10 बजे तक यात्रियों को सुविधा देती हैं।बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध है।