• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

रील के लिए हीरो चुनने वाले कास्टिंग डायरेक्टर गौरव दवे अंगदान कर बने रियल लाइफ के हीरो

Indore Green Corridor: गौरव दवे का हार्ट अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल भेजा गया, लिवर अपोलो हॉस्पिटल इंदौर में और दोनों किडनियां चोइथराम अस्पताल के द...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 07:46:29 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 08:55:58 AM (IST)
रील के लिए हीरो चुनने वाले कास्टिंग डायरेक्टर गौरव दवे अंगदान कर बने रियल लाइफ के हीरो
गौरव दवे के अंगदान के दौरान डॉक्टर।

HighLights

  1. हृदय, लिवर और दोनों किडनियां चार लोगों को देंगी जिंदगी
  2. गौरव 2021 से फिल्मों में कास्टिंग कोऑर्डिनेटर थे
  3. 26 जुलाई को चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन डेथ घोषित किया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर के खजूरी बाजार में रहने वाले 25 वर्षीय गौरव दवे कास्टिंग डायरेक्टर थे। फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज के हीरो चुनकर उन्हें पर्दे पर लाने में उनकी अहम भूमिका थी। उनकी चमचमाती जिंदगी में नियति को कुछ और ही मंजूर था। ब्रेन स्ट्रोक के दौरान उन्हें दुर्लभ बीमारी का पता चला।

इसे पूरे विश्व में आठवां और भारत में तीसरा मामला बताया गया। सर्जरी के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। 26 जुलाई सुबह सात बजे चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन डेथ घोषित किया। इससे गौरव का किरदार ही बदल गया। उनके स्वजन ने अंगदान का निर्णय लिया। गौरव का अंगदान कर न सिर्फ चार लोगों को जीवन देंगे, बल्कि रियल लाइफ के हीरो कहलाएंगे।


naidunia_image

अहमदाबाद जाएगा हृदय, इंदौर में लिवर और किडनी से मिलेगा जीवनदान

इंदौर में चार माह बाद 68वां ग्रीन कॉरिडोर सोमवार सुबह बनाया गया। गौरव का हृदय सुबह 8.05 बजे राजश्री अपोलो अस्पताल से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। इंदौर से गौरव का दिल अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल में पहुँचेगा और वहां भर्ती मरीज को प्रत्यारोपित किया जाएगा। अहमदाबाद के अस्पताल से डॉ. कार्तिक पटेल सड़क मार्ग से कार से रविवार देर रात इंदौर पहुंचे। वे सोमवार सुबह विमान से गौरव का हृदय लेकर अहमदाबाद गए ।

लिवर अपोलो हॉस्पिटल में उपचाररत एक मरीज को प्रत्यारोपित किया जाएगा, जबकि दोनों किडनियां चोइथराम हॉस्पिटल में उपचाररत दो अलग-अलग मरीजों को प्रत्यारोपित की जाएंगी। मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट के जीतू बागानी के मुताबिक, गौरव की बहन वैदही राठी, बहनोई पलकेश राठी और भाई रितिक चावरे ने गौरव के अंगदान की संभावनाओं को समझकर पिता सतीश और मां कविता दवे को प्रेरित किया। इसके बाद परिवार ने अंगदान का निर्णय लिया।

naidunia_image

ब्रेन सर्जरी में पता चली दुर्लभ बीमारी

गौरव के चचेरे भाई नरेंद्र राठौड़ ने बताया कि गौरव जब नौ साल का था, तब उसे सिरदर्द हुआ था। चिकित्सकों ने उसे माइग्रेन बताया था। हाल ही में 13 जुलाई को उसे तेज सिरदर्द हुआ तो मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक दिन के उपचार के बाद वह 14 जुलाई को घर वापस आया।

15 जुलाई को उसे फिर तेज सिरदर्द हुआ तो राजश्री अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां सिटी स्कैन जांच में ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई। 16 जुलाई को उसकी ब्रेन सर्जरी हुई। सर्जरी के दौरान गौरव को मोयामोया नामक दुर्लभ बीमारी होने की जानकारी डॉक्टरों ने दी।

naidunia_image

अभिनेता और कास्टिंग कोऑर्डिनेटर थे गौरव

गौरव के चचेरे भाई रितिक ने बताया कि गौरव वर्ष 2021 से फिल्मों में कास्टिंग कोऑर्डिनेटर का काम करते थे। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है, जिसकी शादी आठ माह पहले ही हुई है। गौरव ने 2021 में इंदौर में फिल्माई गई अभिनेता विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके में कास्टिंग कोऑर्डिनेटर के रूप में काम शुरू किया था।

उन्होंने फिल्म के लिए स्थानीय कलाकारों का चयन किया था। इसके अलावा उन्होंने बड़ा नाम करेगा, सुमन इंदौरी और रिवोल्यूशनरी वेब सीरीज के लिए कलाकारों का चयन किया था। गौरव ने तेलुगु फिल्म माय हीरो में एक पर्यटक और वीडियो केम स्कैम वेब सीरीज में अभिनेता के रूप में भी काम किया था।

यह भी पढ़ें : रायपुर एम्स में 12 साल की मासूम ने अंगदान से दी 2 लोगों को नई जिंदगी, अंतिम विदाई पर मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर'