इंदौर में पति को लेकर भिड़ीं दो पत्नियां, दूसरी ने पहली को घर में घुसकर पीटा, हालत गंभीर
चंदननगर थाना क्षेत्र में महिलाओं में पति को लेकर विवाद हो गया। दोनों गुत्थमगुत्था हो गई और जमकर मारपीट हुई। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Mar 2026 01:02:15 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 05:20:15 AM (IST)
इंदौर में पति को लेकर भिड़ीं दो पत्नियां। (AI Generated)HighLights
- इंदौर में पति को लेकर भिड़ीं दो पत्नियां।
- दूसरी ने पहली को घर में घुसकर पीटा।
- महिला का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा ।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदननगर थाना क्षेत्र में महिलाओं में पति को लेकर विवाद हो गया। दोनों गुत्थमगुत्था हो गई और जमकर मारपीट हुई। एक महिला की हालत गंभीर है। उसको दूसरी पत्नी ने पेट में लात मार दी है। महिला का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
गीतानगर में हुआ विवाद
TI तिलक करोले के अनुसार घटना गीतानगर की है। ताहेरा शाह ने साइन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ताहेरा के अनुसार साइन पति वारिस अली की दूसरी पत्नी है। गुरुवार को वारिस घर पर ही था। साइन अचानक घर आ गई और वारिस अली से घर न आने पर विवाद करने लगी।
मारपीट और गंभीर चोट
ताहेरा द्वारा समझाने पर साइन उस पर टूट पड़ी और जमकर मारपीट की। वारिस और घर में मौजूद नाहिद ने बीच-बचाव किया। ताहेरा को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर ने स्थिति देख कर ताहेरा को एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया।