• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

सोशल मीडिया पर रिश्तेदारों ने डाले फोटो-वीडियो, तो खुला बाल विवाह का राज, इंदौर में दूल्हे और माता-पिता समेत 9 पर FIR

Indore Child Marriage Crime: शादी में खींचे गए फोटो और बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया। इन्हीं पोस्ट ने बाल विवाह का पूरा राज खो...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 10:39:10 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 10:39:10 PM (IST)
सोशल मीडिया पर रिश्तेदारों ने डाले फोटो-वीडियो, तो खुला बाल विवाह का राज, इंदौर में दूल्हे और माता-पिता समेत 9 पर FIR
इंदौर में सोशल मीडिया पोस्ट से खुला बाल विवाह का राज। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. इंदौर में सोशल मीडिया पोस्ट से खुला बाल विवाह का राज
  2. शादी कराने पर दूल्हे और माता-पिता समेत 9 पर FIR दर्ज
  3. कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत के बाद हरकत में प्रशासन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नाबालिग बेटी का विवाह छिपाकर तो कर दिया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर डाले गए शादी के फोटो-वीडियो ने पूरा राज खोल दिया। शिकायत के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने जांच कर नौ लोगों पर प्रकरण दर्ज कराया। जून में परिजनों ने बालिग होने पर ही विवाह करने का आश्वासन दिया था, लेकिन टीम के जाने के बाद चुपचाप विवाह करा दिया गया।

17 वर्ष पांच माह की बालिका का विवाह

दरअसल 24 जून को ड्रीम वर्ल्ड रिसोर्ट गोमटगिरी में 17 वर्ष पांच माह की बालिका का विवाह किया जा रहा था। मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवाया था। टीम ने 18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर विवाह करने का परिजनों से शपथ पत्र भी लिया था।


पोस्ट ने बाल विवाह का पूरा राज खोला

टीम के लौटने के बाद कहानी बदल गई और शाम को ही नाबालिग की शादी करा दी गई। परिवार को शायद लगा कि मामला दब जाएगा, लेकिन शादी में खींचे गए फोटो और बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया। इन्हीं पोस्ट ने बाल विवाह का पूरा राज खोल दिया।

बाल विवाह विरोधी उड़नदस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक ने सोशल मीडिया पर मिले फोटो-वीडियो, फोटोग्राफर की सामग्री और अन्य दस्तावेज जुटाए। स्कूल रिकॉर्ड से बालिका की उम्र भी प्रमाणित हुई।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 5-स्टार होटलों के बाद रेस्टोरेंट्स पर चला डंडा, कहीं काली मिर्च में मिले पपीते के बीज, तो कहीं पानी टंकी में गंदगी

बालिग दूल्हे सहित माता-पिता पर प्रकरण

गांधी नगर थाने में बालिग दूल्हे अभिषेक और वर-वधू के माता-पिता सहित नौ लोगों पर प्रकरण दर्ज कराया गया। विवाह के समय दूल्हा बालिग था और इसमें परिवारजनों की भूमिका भी सामने आई थी। इस बाल विवाह की शिकायत कलेक्टर जनसुनवाई में की गई थी और इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने पूरे मामले की जांच की थी। जांच में सोशल मीडिया अहम कड़ी बना।