• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस नेताओं ने सुझाए तीन विकल्प, कलेक्टर ने कहा- सोमवार को देंगे जवाब

19 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ कहां होगा, इसे लेकर असमंजस अब भी बरकरार है। हालांकि कांग्रेस ने कार्य...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 09:17:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 09:26:04 PM (IST)
इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस नेताओं ने सुझाए तीन विकल्प, कलेक्टर ने कहा- सोमवार को देंगे जवाब
राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है
  2. कांग्रेसी नेताओं ने कलेक्टर से मुलाकात की
  3. कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम के लिए तीन विकल्प सुझाए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : 19 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ कहां होगा, इसे लेकर असमंजस अब भी बरकरार है। हालांकि कांग्रेस ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच रविवार को कांग्रेसी नेताओं ने कलेक्टर शिवम वर्मा से कार्यक्रम स्थल की अनुमति को लेकर मुलाकात की।

कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने आईडीए का खाली मैदान, जीएसीसी मैदान और खंडवा रोड यूनिवर्सिटी मैदान जैसे तीन विकल्प सुझाए हैं। नेताओं का कहना है कि कलेक्टर इन्हीं तीन स्थानों में से किसी एक में कार्यक्रम की अनुमति जारी करें ताकि तैयारियां जोर पकड़ सकें। कलेक्टर ने नेताओं से कहा है कि वे इस संबंध में सोमवार तक जवाब देंगे।


कांग्रेस ने पहले नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने की मांग की थी

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस का लक्ष्य छात्रों तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना है। इसके साथ कुछ बैठकें भी होना है। कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को होने वाला था, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाकर 19 सितंबर को कर दिया गया। कार्यक्रम स्थल के लिए कांग्रेस ने पहले नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन निगमायुक्त से इसकी अनुमति नहीं मिली।

कार्यक्रम की अनुमति मांगते हुए कलेक्टर को आवेदन भी दिया है

इसके बाद से कार्यक्रम स्थल को लेकर असमंजस बना हुआ है। कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने आईडीए के खाली मैदान सहित तीन स्थानों पर कार्यक्रम की अनुमति मांगते हुए कलेक्टर को आवेदन भी दिया है। हालांकि अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।

मीडिया से चर्चा करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि कांग्रेस को कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राहुल गांधी से डरती है। वह नियम-कायदे और कानून का हवाला देकर नेहरू स्टेडियम देने से कर रही है।

यह भी पढ़ें- एमपी में कांग्रेस के नेता ने दिया इस्तीफा, जीतू पटवारी को बताया 'बिना IQ' का नेता, राहुल गांधी को कहा- धृतराष्ट्र