• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया गिरफ्तार, अस्पताल में रिश्तेदार से की थी बदसलूकी, कोर्ट ने भेजा जेल

कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया रिश्तेदार से मारपीट करने के मामले में फंस गए हैं। इंदौर में राजेंद्र नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें शहर कांग्रेस अध्यक्ष के घर के पास से पकड़ लिया।

By Mukesh MangalEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 11:43:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 11:43:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया गिरफ्तार, अस्पताल में रिश्तेदार से की थी बदसलूकी, कोर्ट ने भेजा जेल
इंदौर में कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. कांग्रेस प्रवक्ता पर मारपीट की एफआईआर
  2. पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
  3. राजेंद्र नगर एसीपी ने बनाया जेल वारंट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया रिश्तेदार से मारपीट करने के मामले में फंस गए हैं। राजेंद्र नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें शहर कांग्रेस अध्यक्ष के घर के समीप से पकड़ लिया। उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में अलग से कायमी की गई और एसीपी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

अस्पताल में बच्चे के जलने की बात पर हुआ था विवाद

डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार घटनाक्रम मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे का है। सोमवार को लोकेश के तीन वर्षीय भानजे आराध्य का नहाने के दौरान गरम पानी से पैर जल गया था। लोकेश की बहन बरखा का विवाह पारसी मोहल्ला में रहने वाले सुमित हार्डिया से हुआ है। आराध्य को उपचार के लिए चोइथराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फरियादी अमित हार्डिया (लोकेश की बहन का जेठ) भी मां गंगा बाई (लोकेश की बहन की सास) के साथ अस्पताल गया था। उसी वक्त लोकेश भी आराध्य के हालचाल जानने अस्पताल आया था। लोकेश ने अमित से विवाद किया और कहा कि तूने मेरी बहन को ऐसा क्यों बोला कि "तेरी गलती से आराध्य के पैर जले हैं"।


अस्पताल के अंदर मारपीट, थाने में दर्ज हुई एफआईआर

इसी बात पर विवाद बढ़ गया और लोकेश हाथापाई पर उतर आया। लोकेश ने गालियां दीं और अस्पताल के अंदर ही मारपीट शुरू कर दी। शाम को अमित अपने भाई सुमित और मां गंगा बाई के साथ थाने पहुंचे और लोकेश पुत्र मनमोहन हार्डिया निवासी हीरा नगर (एमआर-10) के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में कायमी करवा दी।

गिरफ्तारी के डर से देवास भागा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष के घर के पास से पकड़ाया

गिरफ्तारी के डर से लोकेश देवास भाग गया था। टीआई यशवंत बड़ौले के मुताबिक पुलिस ने लोकेश की तलाश में दबिश दी लेकिन वह देवास में रहने वाली बुआ के पास चला गया। बुधवार सुबह उसकी लोकेशन हीरानगर क्षेत्र की मिली। खुफिया सेल के जवानों ने बताया कि लोकेश शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के घर आया है। हालांकि पुलिसकर्मियों के पहुंचने से पहले वह निकल गया था। सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों ने रेकी की और उसको घर के बाहर से पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में स्मैक तस्कर गिरफ्तार... सिगरेट की डिब्बियों में छिपाकर लाया था नशा, 7.95 ग्राम स्मैक जब्त

प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई के बाद कोर्ट ने जारी किया जेल वारंट

लोकेश के विरुद्ध जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत भी पृथक से कार्रवाई की और एसीपी निधि सक्सेना की कोर्ट में पेश कर दिया। सुनवाई के बाद एसीपी ने लोकेश का जेल वारंट बना दिया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।