DAVV में बीए एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट रोका, सप्ताह भर करना होगा इंतजार
2025-26 सत्र में प्रवेश लेने वाले बीए एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा जनवरी में करवाई गई। 18 कॉलेजों से 12 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वि ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 04 Mar 2026 05:37:14 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Mar 2026 05:43:34 PM (IST)
देवी अहिल्या विवि, इंदौर।HighLights
- कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों की दोबारा जांच रहे कॉपियां।
- अभी तक महज 30 फीसद छात्र-छात्राएं हो पाए हैं उत्तीर्ण।
- बीए एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा जनवरी में करवाई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बीए एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट तैयार होने के बावजूद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने जारी नहीं किया है, क्योंकि 30 फीसद छात्र-छात्राएं ही पास हो पाए है। अधिकांश विद्यार्थी दो से तीन अंक से फेल हुए है।
इसके चलते विश्वविद्यालय उन विद्यार्थियों की दोबारा कॉपियां जांचवा रहा है, जिन्हें मुख्य विषयों में कम अंक मिले है। अधिकारियों के मुताबिक मूल्यांकन में कम से कम पांच से छह दिनों का और समय लगेंगे। अगले सप्ताह तक रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
2025-26 सत्र में प्रवेश लेने वाले बीए एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा जनवरी में करवाई गई। 18 कॉलेजों से 12 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन फरवरी तीसरे सप्ताह में खत्म कर लिया।
रिजल्ट को लेकर रिपोर्ट बनाई गई, जिसमें महज तीन से चार हजार विद्यार्थी सभी विषयों में पास हुए है। साथ ही सैकेड़ो छात्र-छात्राएं मुख्य विषयों में फेल हुए है। इन्हें दो से तीन अंक से फेल हो गए हैं।
परीक्षा समिति ने रिजल्ट पर आपत्ति ली और दोबारा विश्वविद्यालय से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की कापियां जांचवाने पर जोर दिया। मामले में कुलगुरु राकेश सिंघई से भी चर्चा की गई।
अब इन छात्र-छात्राओं की कॉपियों को विशेषज्ञों से जांचवा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक जिन विषय में अधिक विद्यार्थी फेल हुए है। उनकी कॉपियां ही जांची जा रही है। वे कहते हैं कि किसी भी छात्र की सभी विषयों की उत्तरपुस्तिका का दोबारा मूल्यांकन नहीं कर रहे है। परीक्षा नियंत्रक अशेष तिवारी का कहना है कि सात दिन के भीतर रिजल्ट निकाला जाएगा।