इंदौर को जून में मिलेगी बड़ी सौगात... 180 करोड़ की लागत से बन रहा ये फ्लाईओवर हो जाएगा तैयार
शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। लवकुश चौराहा पर बनाए जा रहे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जून म ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 10:41:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 10:41:48 PM (IST)
जून तक पूरा होगा लवकुश चौराहा पर डबल डेकर फ्लाईओवरनईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। लवकुश चौराहा पर बनाए जा रहे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने से चौराहों से आवागमन सुगम होगा और वाहन बगैर रुके आसानी से गुजर सकेंगे। सोमवार को निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने कलेक्टर शिवम वर्मा और इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) के सीईओ डा. परीक्षित झाड़े पहुंचे।
सर्विस रोड सुधारने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान सर्विस रोड सुधारने के साथ ही फ्लाईओवर के शेष कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। लवकुश चौराहा स्थित डबल डेकर फ्लाईओवर का निरीक्षण करने के दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्माण एजेंसी से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।